इंडियन एयर फोर्स के साथ अपने करियर को दीजिए उड़ान

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

इंडियन एयर फोर्स के साथ अपने करियर के उड़ान देना चाहते हैं तो ये मौका मत गंवाइएगा। एयर फोर्स में ग्रुप- सी के सिविलियन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इन पदों पर 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 16 अप्रैल से उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

 

भारतीय एयर फोर्स में रोमांच के साथ आप अपना करियर आगे बढ़ा सकते हैं। यहां बेहतर सेलरी के साथ बेहतर ईमेज बनाने का भी मौका रहता है। फिलहाल एयरफोर्स ने ग्रुप सी के सिविलियन पदों पर वैकेंसी निकाली है। इनमें कुल 145 पदों पर भर्ती की जाएगी।

 

इन पदों पर आवेदन के करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनकी उम्र 18 साल से 27 साल के बीच हो।

 

उम्मीदवारों के चयन के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा पास करनी होगी। उसके बाद कुछ पदों में स्किल टैस्ट पास करने की भी जरूरत है। एयरफोर्स के मानकों के अनुसार उम्मीदवार को फिजिकली फिट होना भी अनिवार्य है। इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन की अंतिम तारीख 1 मई रखी गई है। अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो ऑफिसियल वेबसाइट www.indianairforce.nic.in पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER