अगर आपका बच्चा भी करता है परेशान, तो आजमाएं ये आदत, पढ़िये

अगर आपका बच्चा भी करता है परेशान, तो आजमाएं ये आदत, पढ़िये

एक तरह से ऐसे बच्चों से निपटना माता-पिता के लिए एक दैनिक चुनौती की तरह लगता है और अगर आप उनसे निपटने की सही रणनीति नहीं जानते हैं तो हर छोटी चीज़ हर दिन एक नए संघर्ष में बदल जाती है। बच्चे की ज़िद से निपटने के लिए वयस्क हताशा में विभिन्न तरीके आज़माते हैं। कभी-कभी वे काम करते हैं और कभी-कभी वे काम नहीं करते हैं।

बच्चों को दे पर्सनल समय

जानकारी के अनुसार अगर माता पिता बच्चे के लिए समय नहीं निकालते और उनकी परेशानियों को सुनते नहीं, ऐसे बच्‍चे अपने माता पिता या अन्‍य लोगों के साथ बदतमीजी करने लगते हैं और जिद्दी बन जाते हैं। इसलिए टीवी, मोबाइल को बंद कर बच्‍चों के लिए पर्सनल समय निकालें।

खास बात

बच्‍चों की आदतों को सुधारना है तो उनकी अच्‍छी आदतों को रीकॉल करें और उसकी तारीफ करें। बेहतर होगा कि आप तारीफ लोगों के सामने भी करें। इस तरह उसे अच्‍छा काम करने के लिए मोटिवेशन मिलेगा और वह बुरी आदतों को खुद छोड़ने लगेगा।

सही दिशा में बढ़ेगा कदम

बच्‍चों को सही समय देखकर यह जरूर बताएं कि उनके लिए क्‍या करना अच्‍छा है और क्‍या बुरा। इस तरह वे सही दिशा का चुन पाएंगे और हौसले के साथ उस दिशा में आगे कदम बढ़ा पाएंगे।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER