जैसा कि इस समय् Realme ने Realme 12 Pro 5G और Realme 12 Pro Plus 5G नाम से दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने दोनों फोन में Sony IMX882 और Sony IMX890 कैमरा सेंसर का इस्तेमाल किया है।Realme 12 Pro Plus में कंपनी ने 64MP टेलीफोटो लेंस दिया है, जो 3X ज़ूम सपोर्ट के साथ आता है। Realme 12 Pro में भी 50MP का कैमरा सेटअप दिया गया है।
रियलमी 12 प्रो 5जी स्पेसिफिकेशंस
आपको बता दें कि इस फोन में 6.7 इंच का फुल HD+ AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन के बैक पर 50MP Sony IMX890 कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 67W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन में एंड्रॉइड 14 आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।
इस स्टोरेज में है उपलब्ध
इस फोन के बैक पर पहला कैमरा 50MP और दूसरा रियर कैमरा 32MP Sony IMX709 सेंसर के साथ आता है। साथ ही इस फोन में 8MP का कैमरा सेंसर भी दिया गया है।इस फोन का पहला मॉडल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 25,999 रुपये है। फोन के दूसरे मॉडल में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है, जिसकी कीमत 26,999 रुपये है।