अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का सबसे अहम मुकाबला शनिवार को खेला जाना है। फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भीड़ंत होगी। भारतीय समय के अनुसार ये मुकाबला सुबह 6.20 मिनट पर शुरू होगा।
इससे पहले वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 203 रनों से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस टूर्नामेंट में पृथ्वी शॉ टीम इंडिया के कैप्टन की भूमिका निभा रहे हैं। पूरे टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन अब तक बेहद उम्दा रहा है और टीम ने अपने सारे मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप मुकाबलों में इंडियन टीम अब तक छठी बार फाइनल में पहुंची चुकी है और तीन बार खिताब अपने नाम किया है। 2000, 2008 और 2012 के वर्ल्ड कप में भारत ने जीत दर्ज की जबकि 2006 और 2016 के टूर्नामेंट को टीम इंडिया नहीं जीत पाई थी।
ऑस्ट्रेलियन भी अब तक तीन बार वर्ल्ड कप टूर्नामेंट जीत चुकी है। 1988, 2002 और 2010 में ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 क्रिकेट टीम विश्व विजेता रही है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में जेसन सांघा कप्तानी कर रहे हैं। सांघा भारतीय मूल के हैं और उनका परिवार मूल रूप से पंजाब के भटिंडा का रहने वाला है। दोनों टीमों के बीच कल एक अहम मुकाबला होने की उम्मीद बन रही है।
अंडर 19 वर्ल्ड कप का सबसे अहम मुकाबला