खेल जगत से भारत के लिए आयी अच्छी खबरें

खेल जगत से भारत के लिए कुछ अच्छी खबरें आयी हैं। क्रिकेट के साथ-साथ बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। डरबन में टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट सीरीज की जीत से शुरूआत की है। उधर बैडमिंटन के इंडिया ऑपन टूर्नामेंट में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा बना हुआ है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही वनडे सीरीज में विराट कोहली और टीम इंडिया के बेहतर प्रदर्शन की बदौलत शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका से जीत के लिए 269 रनों का लक्ष्य मिला था। कप्तान विराट कोहली के 33वें वनडे शतक के दम पर टीम इंडिया ने 45 ऑवर में जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ 6 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-.0 से आगे हो गई है।
बैडमिंटन में भी भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन कायम है। इंडिया ऑपन टूर्नामेंट 2018 में बेहतर खेल के साथ भारत की पीवी सिंधू, साइना नेहावाल, समीर वर्मा ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। पीवी सिंधू ने महिला एकल वर्ग में बुल्गारिया की लिंडा जेटचिरि को 21-19, 21-15 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। साइना नेहावाल भी क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। उन्होंने डेनमार्क की लिने हेजमार्क काजेरसफेड्ट को 21-12, 21-11 से शिकस्त दी। वहीं पुरुष एकल मुकाबले में समीर वर्मा ने इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो को 21-18 19-21 21-17 से मात देकर क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का किया है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER