योग दिवस पर खास, जानियें रोज योगा करके वजन को कैसे करें कम

योग दिवस पर खास, जानियें रोज योगा करके वजन को कैसे करें कम

जैसा की हम सभी जानते है कि रोजाना योग अवश्य करना चाहिए जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। जहां स्वस्थ रहने के लिए रोजाना योगाभ्यास जरूर करना चाहिए। आपको बता दें कि आज के समय में लोगो का गलत खान-पान की आदतों की वजह से वजन बढ़ने की समस्या काफी आम हो गई है। जहां वजन बढ़ने की वजह से कई तरह की बीमारियों का भी खतरा बना रहता है। आइये जानते है कि कैसे बढ़ते वजन को योगा करके रोका जा सकता है।

 

सूर्य नमस्कार से होता है फायदा

आपको बता दें कि रोजाना सूर्य नमस्कार करने से हमारे स्वास्थ्य पर काफी फायदा पड़ता है। क्या आप ये जानते है कि सूर्य नमस्कार को संपूर्ण व्यायाम भी कहा जाता है। तो अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो नियमित रूप से रोजाना सूर्य नमस्कार का अभ्यास अवश्य करें।

वजन कम करने के लिए करें वीरभद्रासन

वहीं, वजन कम करने के लिए रोजाना वीरभद्रासन का अभ्यास जरूर करें। अगर आप भी बढ़ते वजन और फैट से परेशान हो चुके हैं तो नियमित रूप से रोजाना वीरभद्रासन को करें। वीरभद्रासन का अभ्यास करने से शरीर का फैट भी धीरे-धीरे कम होने लगता है।

चक्रासन का भी करें अभयास

क्या आपको ये पता है कि शरीर का वजन कम करने के लिए रोजाना चक्रासन भी करना चाहिए। नियमित रूप से चक्रासन का अभ्यास करने से फैट कम होने लगता है। जिससे शरीर स्वस्थ बना रहता है। अगर आप चाह रहे है कि वजन कम हो तो रोजाना चक्रासन को करें।

पाचन तंत्र को मजबूत करता है नौकासन

वहीं, वजन कम करने के लिए रोजाना नौकासन भी कर सकते है। जहां नियमित रूप से इस योगा यानी नौकासन का अभ्यास करने से वजन कम होने लगता है। नौकासन का अभ्यास करने से हमारे शरीर का पाचन तंत्र भी मजबूत बना रहता है।

Summary
योग दिवस पर खास, जानियें रोज योगा करके वजन को कैसे करें कम
Article Name
योग दिवस पर खास, जानियें रोज योगा करके वजन को कैसे करें कम
Description
जैसा की हम सभी जानते है कि रोजाना योग अवश्य करना चाहिए जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। जहां स्वस्थ रहने के लिए रोजाना योगाभ्यास जरूर करना चाहिए।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER