इस समय जब से देश में कोरोना महामारी आई तब से सबको दिक्कत में डाल दिया है। जहां कोरोना महामारी के कारण कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट पर मानो ब्रेक सा लग गया है। दलअसल, फैंस भी जल्द से जल्द अपने चहेते सितारों की फिल्मों को सिनेमाघरों में देखने के लिए व्याकुल हो रहे हैं। वहीं, जब से देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के हालात समान्य हो रहे है। वैसे-वैसे बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज को लेकर आगे बढ़ रहा है। वहीं, इसी कड़ी में अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म ‘चेहरे’ को लेकर बड़ी खबर सुनने को मिली है।
फैंस को बेसब्री से इंतजार
जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर ‘चेहरे’ के प्रोड्यूसर ने इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने का ऐलान भी कर दिया है। जहां फिल्म की रिलीज के ऐलान से फैंस को काफी बेसब्री इंतजार बढ़ गया है। आपको बता दें कि हाल में फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने फिल्म की रिलीज को लेकर कहा कि ‘शो चलता रहना चाहिए। यह एंटरटेनमेंट के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के सर्वाइवल के लिए जरूरी है।
कही ये बात
वहीं, उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर का असर अब कम हो गया है। जल्द ही हालात पहले जैसे हो जाएंगे। फिर से सिनेमाघर खुलेंगे और वहां भारी मात्रा में लोग फिल्म देखने पहुंचेंगे लेकिन उन्होनें कोरोना महामारी के बारे में सावधान रहने के लिए भी कहा है।
इनके निर्देशन में बनी है फिल्म
उन्होनें कहा कि ‘हम ‘चेहरे’ को सिनेमाघरों में रिलीज को लेकर पॉजिटिव हैं। हम बड़े पर्दे पर फिल्म रिलीज करने के लिए एकदम तैयार हैं। जहां हालात स्पष्ट होने पर हम फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करेंगे। आपको बता दें कि फिल्म ‘चेहरे’ को बनाने में काफी पैसा खर्च हुआ है। फिल्म की लागत किसी तरह से वसूल हो जाए, इसलिए प्रोड्यूसर इसे थियेटरों में रिलीज करना चाहते हैं। वहीं, रुमी जाफरी के निर्देशन में बनीं इस फिल्म में अमिताभ और इमरान हाशमी के अलावा अन्नू कपूर, सिद्धांत कपूर, रघुबीर यादव जैसे कलाकारों देखने को मिलेंगे।




