खाना में खाते है अत्यधिक नमक, तो ये हो सकते है नुकसान, जानिये

खाना में खाते है अत्यधिक नमक, तो ये हो सकते है नुकसान, जानिये

जैसा कि हम सभी जानते है कि नमक के बिना भोजन का स्वाद बहुत फीका लगता है। सही मात्रा में नमक न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। ऐसे में कई लोगों को नमकीन व्यंजन बहुत अधिक पसंद होते हैं। साथ ही कई लोग अधिक नमक खाना ज्यादा पसंद करते हैं। जब भारतीय थाली परोसी जाती है तो उसमें नमक ज़रूर होता है। इसके अलावा अगर आप रेस्टोरेंट में खाना खाते हैं तो टेबल पर पानी हो या न हो लेकिन नमक की डिब्बी आपको ज़रूर मिलेगी।

ऊपर से ना डाले नमक

ऐसे में कई लोग खाने के ऊपर नमक डालकर भी खाते हैं। आपने ज्यादा नमक खाने के नुकसान के बारे में तो सुना होगा। ज्यादा नमक आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। ज्यादा नमक के सेवन से ब्लड प्रेशर से लेकर हड्डियां प्रभावित होने लगती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कम नमक खाने के भी कुछ नुकसान होते हैं?  

ब्लडप्रेशर की समस्या

जानकारी के अनुसार आवश्यकता से कम नमक खाने पर हाइपरटेंशन, सिस्टोलिक प्रेशर में खासा फर्क नहीं पड़ता। ऐसा नहीं कहा जा सकता कि नमक कम खाने से इसकी संभावना कम हो जाती है।

हो सकती है सुस्ती और उलटी

इसके अलावा नमक कम खाने की स्थिति में आपको सुस्ती, उल्टी जैसा मन होना व मन कच्चा होने जैसी समस्याएं हो सकती है जो दिमाग व हृदय की सूजन की ओर इशारा करती है। अगर आप शारीरिक परिश्रम अधिक करते हैं तो आपको नमक की भी उतनी ही आवश्यकता होती है।

खास बात

अगर आप इस डर से नमक कम खाते हैं कि ज्यादा नमक खाने से आपको हाई ब्लडप्रेशर की समस्या हो सकती है, तो हम आपको बता दें कि बिना कारण नमक कम खाना आपको लो ब्लडप्रशर का मरीज जरूर बना सकता है। इसलिए नमक को पर्याप्त मात्रा में खाना चाहिए यानी न अधिक और न ही कम। संतुलित आहार से आप अपने शरीर को सेहतमंद रख सकते हैं।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER