आपको बता दें कि राजकुमार हिरानी रणबीर कपूर के साथ कोलोब्रेशन करेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर फिल्म से पहले वह ओटीटी डेब्यू के लिए आगे बढ़ चुके हैं, जिसमें ’12वीं फेल’ एक्टर विक्रांत मैसी को उन्होंने लीड रोल के लिए चुना है। विक्रांत मैसी अपनी शानदार एक्टिंग के बाद से मेकर्स की पहली पसंद बने हुए हैं। ’12वीं फेल’ एक्टर ‘पास’ हुए तो एक के बाद नए प्रोजेक्ट्स के ऑफर उन्हें मिलने लगे। अब जल्द वह राजकुमार हिरानी का एक प्रोजेक्ट करने जा रहे हैं।
हिरानी ने कही ये बात
राजकुमार हिरानी ने ओटीटी डेब्यू के लिए खास प्लानिंग कर ली है। अपने प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने विक्रांत मैसी को चुना है। उनकी आने वाली वेब सीरीज में विक्रांत मैसी साइबर क्राइम सिक्यॉरिटी एक्सपर्ट का रोल प्ले करेंगे। राजकुमार हिरानी ने बताया- ‘कुछ कहानियों को बताने के लिए एक लंबे फॉर्मेट की जरूरत होती है। उस पर फिल्म नहीं बनाई जा सकती, जिस पर हम अभी काम कर रहे हैं, जिसमें विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं। मैं इस सीरीज को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं। स्क्रिप्ट जैसी तैयार हुई है, उसे देखकर भी बहुत खुश हूं’।
कही ये बात
जब राजकुमार हिरानी से पूछा गया कि क्या वह कभी ओटीटी पर एक डायरेक्टर के रूप में डेब्यू करेंगे। उन्होंने कहा कि जब उनके पास बताने को एक अच्छी कहानी होगी, तो जरूर करेंगे। उनके लिए प्लेटफॉर्म मायने नहीं रखता। इस वेब सीरीज को आमिर सत्यवीर सिंह डायरेक्ट करेंगे जो राजकुमार हिरानी के असिस्टेंट रहे हैं। यह सीरीज साइबर क्राइम पे बेस्ड होगी।