आज हम आपके लिए 4 ऐसे लैपटॉप लेकर आए हैं जिन्हें आप बजट स्मार्टफोन की कीमत पर खरीद सकते हैं। सस्ता होने के बावजूद इसमें आपको कई दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। खास बात यह है कि लिस्ट में शामिल लैपटॉप की कीमत महज 9,000 रुपये है, जो स्टूडेंट्स और हल्के ऑफिस के काम के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
ये ASUS का लैपटॉप
बजट रेंज में आने वाला यह लैपटॉप काफी कमाल का है जिसमें आपको 2 जीबी रैम, 32 जीबी ईएमएमसी स्टोरेज के साथ विंडोज 10 होम का सपोर्ट मिलता है। इस लैपटॉप का स्क्रीन साइज 11.6 इंच है जबकि इसका वजन सिर्फ 1KG है। 54% डिस्काउंट के बाद यह लैपटॉप फिलहाल फ्लिपकार्ट पर सिर्फ 14,990 रुपये में लिस्ट है।
इतने रूपये में खरीद सकते है ये लैपटॉप
बजट रेंज में आने वाला यह लैपटॉप बेसिक इस्तेमाल के लिए भी बेस्ट है। लेनोवो के इस लैपटॉप पर फिलहाल 57% का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद आप इसे सिर्फ 12,990 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि इसकी वास्तविक कीमत 30,690 रुपये है। हालाँकि, इसमें आपको विंडोज़ नहीं बल्कि क्रोम ओएस का सपोर्ट मिलता है। लैपटॉप 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज से लैस है।
खास बात
अल्टीमस की ओर से आने वाला यह लैपटॉप भी काफी जबरदस्त है। फ्लिपकार्ट से आप इसे 48% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 12,990 रुपये में अपना बना सकते हैं जबकि इस लैपटॉप की एमआरपी 24,990 रुपये है। इस हिसाब से यह लैपटॉप फिलहाल बेहद सस्ती कीमत पर उपलब्ध है, खास बात यह है कि इसमें आपको लेटेस्ट विंडोज 11 का सपोर्ट भी मिल रहा है।
हल्के काम के लिए ये हो सकता है बेस्ट
लिस्ट में आखिरी और सबसे सस्ते लैपटॉप की बात करें तो इसमें हमने iball का एक लैपटॉप जोड़ा है। खास बात यह है कि इस लैपटॉप को आप अभी फ्लिपकार्ट से महज 9 हजार रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें आपको 2 जीबी रैम, 32 जीबी ईएमएमसी स्टोरेज के साथ विंडोज 10 का सपोर्ट मिलने वाला है। हल्के काम के लिए यह लैपटॉप बेस्ट है।