बता दे कि हिन्दू रीती रिवाजो के अनुसार कल से यानि दो सितम्बर से गणेश चतुर्थी का पवित्र त्यौहार शुरू होने वाला है। ऐसे में हर कोई अपने घर गणपति जी को लाने की तैयारी कर रहा है। बहरहाल अगर आप भी अपने घर में गणपति जी का आगमन बड़े भव्य तरीके से करना चाहते है। तो आप इन साफ सुथरे गानो के साथ गणपति बप्पा का स्वागत अपने घर में कर सकते है। बता दे कि इससे न केवल घर में भक्ति का वातावरण बनेगा, बल्कि इससे गणेश जी भी काफी प्रसन्न होंगे। सबसे पहले तो जब आप गणेश जी को घर में लाएं तो इस खास मंत्र का उच्चारण जरूर करे।
गणपति बप्पा का स्वागत कुछ इस तरह से करे..
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ,
निर्विघ्रं कुरु मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा.
गणपति बप्पा मोरेया…. तो चलिए इस मंत्र के बाद अब हम आपको उन गीतों और आरती से रूबरू करवाते है, जो आप गणेश जी के आगमन पर उनके लिए प्रस्तुत कर सकते है।
1. देवा हो देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़ कर कौन स्वामी तुमसे बढ़ कर कौन और तुम्हारे भक्तजनो मे हमसे बढ़ कर कौन, हमसे बढ़ कर कौन।
2. ओह माय फ्रेंड गणेशा तू रहना साथ हमेशा।
3. सुखकर्ता दुःखकर्ता वार्ता विघ्नाची, नूरवी पूर्वी प्रेम क्रुपया जयाची, सर्वांगी सुन्दर उतीशेन्दु राची, कांथी झलके माद मुख्ता पधानची. जय देव जय देव।
4. ओम गण गणपतये नमो नमः, क्षी सिद्धिविनायक नमो नमः, अष्टविनायक नमो नमः, गणपति बप्पा मोरेया।
वैसे आप चाहे तो इस खास मौके पर गणपति चालीसा का पाठ भी पढ़ सकते है। बता दे कि अगर आप पूरी ख़ुशी और उल्लास के साथ गणपति बप्पा का स्वागत अपने घर मे करेंगे तो इससे गणेश जी भी आपके घर मे आकर बेहद प्रसन्न होंगे। “दोस्तों आपको गणपति जी का कौन सा भजन, आरती या गीत अच्छा लगता है, ये हमें बताना मत भूलियेगा। जय श्री गणेश।”



