जैसा कि आप सब जानते है कि दो सितम्बर को गणेश चतुर्थी का पवित्र त्यौहार पूरे भारत मे मनाया जाएगा। जी हां बता दे कि ये त्यौहार पूरी तरह से गणेश जी को समर्पित है। तो ऐसे मे घर मे गणपति की स्थापना करने से पहले आपको कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। ताकि गणेश जी की स्थापना करते समय आपसे गलती से भी कोई भूल न हो जाएँ। सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखे कि गणेश जी की जिस मूर्ति को आप घर मे लाएंगे, वह एकदम साफ होनी चाहिए। यानि वह मूर्ति कही से खंडित नहीं होनी चाहिए।
घर मे गणपति की स्थापना से पहले ध्यान रखे ये बातें..
इसके इलावा गणेश जी की ऐसी मूर्ति न लाएं जिसमे वह खड़े हो। आप चाहे तो उनकी आराम करती हुई मूर्ति या बैठ कर विश्राम करने वाली मूर्ति भी ला सकते है। अब जाहिर सी बात है कि जब आप उन्हें अपने घर मे लाएंगे तो एक मेहमान की तरह ही लाएंगे। तो ऐसे मे आप दो या ढाई दिन के लिए ही सही लेकिन अपने इस खास मेहमान को खड़ा नहीं रखेंगे न। इसके साथ ही इस बात का खास ध्यान रखे कि गणेश जी जो मूर्ति आप लाएंगे उसमे उनके सर पर मुकुट जरूर होना चाहिए। यानि जिस मूर्ति मे उनके सर पर मुकुट न हो, वह मूर्ति घर मे न लाएं, क्यूकि ऐसा करना गणपति जी का अपमान समझा जाता है।
गणपति बप्पा का स्वागत इन साफ सुथरे गीतों और आरती के साथ अपने घर मे करे
बता दे कि जिस जगह पर आप गणपति की स्थापना करेंगे, वह जगह एकदम साफ और स्वच्छ होनी चाहिए। इसके साथ ही वहां शांति का वातावरण भी होना चाहिए। गौरतलब है कि घर मे एक बार जिस जगह पर गणपति जी की स्थापना हो जाए तो उनके विदा होने से पहले उन्हें वहां से कही और स्थापित नहीं किया जा सकता। इसलिए पहले ही किसी ऐसी जगह पर उनकी स्थापना करे, जहाँ आपको सही लगे और जो जगह उनकी स्थापना के अनुकूल हो। आप चाहे तो अपने घर के मंदिर के पास भी उनकी स्थापना कर सकते है। “दोस्तों आप घर मे गणपति की स्थापना करने से पहले कौन कौन सी खास तैयारियां करते है, ये हमें जरूर बताईयेगा।”



