चीनी टेक कंपनी Lenovo भारत में एक बार फिर से आरहा है| अब कि कंपनी भारतीय मोबाइल मार्केट में हैट्रिक मारने वाला है|बता दे एक या दो नहीं, बल्कि तीन नए स्मार्टफोन्स के साथ वापसी करने की तैयारी में पूरी तरह से जुटा है| पिछले कुछ समय से लेनोवो ने कम ही स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं| हालांकि लेनोवो की ही कंपनी मोटोरोला ने हाल ही में Motorola One Action लेकर आई है|
Lenovo की मोबाइल हैट्रिक
5 सितंबर यानि शिक्षक दिवस के दिन भारत में लेनोवो के तीन स्मार्टफोन्स लॉन्च होंगे| इन स्मार्टफोन्स में Lenovo Z6 Pro, Lenovo K10 Note और Lenovo A6 Note शामिल होंगे| इनमें से Z6 Pro कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा| ये तीनों स्मार्टफोन्स अलग अलग प्राइस सेग्मेंट के होंगे| चलिए आपको इन फ़ोन के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में बता दे-
Lenovo Z6 Pro की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.39 इंच AMOLED Full HD+ डिस्प्ले गी गई है| इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 855 प्रोसेसर दिया गया है| इस स्मार्टफोन की बैटरी 4000mAh की है| इस स्मार्टफोन में चार कैमरा हैं जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है| सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है और इसमें 6GB रैम दिया गया है|
बता दे Z6 Pro को अप्रैल में चीन में लॉन्च किया गया था| इसलिए इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स पहले से ही पब्लिक हैं| फ़िलहाल 5 सितंबर को कंपनी इसकी कीमत के बारे में बताएगी और फिर तय होगा कि ये स्मार्टफोन भारत में किस कंपनी के स्मार्टफोन्स को सबसे ज्यादा टक्कर देगा|
वही दूसरी और Lenovo K10 Note बजट सेग्मेंट का फोन होगा और ये शायद Z6 Lite जैसा ही होगा जो चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है| इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 710 दिया गया है| ट्रेंड के हिसाब से इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा भी दिया जाएगा|
टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुडी खबर Youth Express पर.


