सोशल मीडिया अप्लीकेशन व्हाट्सप्प ने वायरल कंटेंट पर कंट्रोल करने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं और विज्ञापन के माध्यम से लोगों में इसकी जागरूकता भी फैलाई है।
भारत में व्हाट्सप्प पर फेक न्यूज़ चलाने पर रोक लगाने के लिए व्हाट्सएप ने कड़े कदम उठाए हैं लेकिन अभी भी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है।
भारत में इसके 20 करोड़ मंथली एक्टिव यूज़र है।
व्हाट्सएप कंपनी के भारतीय प्रमुख अभिजीत बोस ने बुधवार यानी 13 मार्च को यह जानकारी दी है कि इसी वर्ष फेसबुक के अधिग्रहण वाली कंपनी के भारत में संचालन के प्रमुख बनने के बाद बयान देते हुए बोस ने कहा कि कंपनी यह दृढ़ता से मानती है कि social media पर पर्सनल मैसेजेस के लिए सुरक्षा मूलभूत आवश्यकता हैं।
बोस ने यह भी बताया, कि “जो सबसे मजेदार फीचर हम बना रहे हैं वो व्हाट्सप्प पेमेंट्स है। इससे हम लोगों को एक-दूसरे को या अपने पसंदीदा व्यापारी को आसानी से रुपये भेजने की सुविधा संभव कर रहे हैं।”
व्हाट्सप्प पेमेंट money transfer application के तरह भी काम करेगा।
देखा जाए तो व्हाट्सप्प पेमेंट एक बेहतरीन अपडेट कहलाएगा क्योंकि जो लोग मनी ट्रांसफर एप्लीकेशन जैसे गूगल पे, पेटीएम आदि एप्लीकेशन का उपयोग नहीं करते हैं उनके लिए यह एक अच्छा ऑप्शन बन कर सामने आएगा क्योंकि व्यक्ति इसे धड़ल्ले से उपयोग कर रहा है।
इससे पहले भी व्हाट्सप्प ने अपने फीचर्स में, सेटिंग्स में और चैट लेआउट में बदलाव किया है, साथ ही वह इमोजी को भी अपडेट करता रहता है। आजकल लोग इमोजी का इस्तेमाल बड़े ही तेजी से कर रहे हैं।
यहां तक की यह भी कहा गया है कि आने वाले समय में 3D इमोजी को व्हाट्सप्प ले आएगा जो कि पहले ओएस मोबाइल्स फ़ोन में तो था मगर एंड्रॉयड में नहीं। हाल ही में व्हाट्सप्प ने अपने स्टेटस सक्शन को भी अपडेट किया है जिसमें की टेक्स्ट, वीडियोस और फोटोज़ लगा सकते हैं साथ ही साथ यह भी ध्यान रखा है की कौन व्यक्ति आपका स्टेटस देख सकता है।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.
Summary

Article Name
वायरल कंटेंट पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाएगा व्हाट्सप्प
Description
सोशल मीडिया अप्लीकेशन व्हाट्सप्प ने वायरल कंटेंट पर कंट्रोल करने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं और विज्ञापन के माध्यम से लोगों में इसकी जागरूकता भी फैलाई है।
Author
vasundhara singh
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo
