रिलायंस ने नए फोन को लॉन्च किया है जो कि JioPhone 2 के नाम से जाना जा रहा है इस फोन के फीचर स्मार्ट फोन से मिलने वाले फीचर को समेटे हुआ है।
अगर अभी तक आप इस फोन को नहीं खरीद पाए हैं तो आज 14 मार्च को लगने वाले फ्लैश सेल में आप इसको खरीद सकते हैं जो कि दोपहर 12:00 बजे से लग रही है।
यह सेल जिओ के ऑफिशल वेबसाइट पर लगेगी।
फोन में आप गूगल मैप्स और व्हाट्सप्प जैसे एप्लीकेशन को भी चला सकते है। JioPhone 2 में Qwerty कीपैड का उपयोग किया गया है|
फोन की कीमत ₹2,999 है जो कि पिछले साल 2018 में लॉन्च किया गया था।
रिलायंस का यह JioPhone 2 फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब, गूगल मैप्स और गूगल असिस्टेंट एप्लीकेशन को सपोर्ट करता है।
अब बात यह आती है कि JioPhone 2 के फीचर और स्पेसिफिकेशन किस प्रकार के हैं
कंपनी ने इसमें 2,000 एमएच की बैटरी लगाई है जिसमें की 512MB RAM है।
इस फोन में 2.4-इंच QVGA डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा यह डिवास KaiOS पर काम करेगा। कंपनी ने JioPhone 2 में 4जीबी इंटरनल स्टोरेज दी है, जिसे मेमोरी (micro SD) कार्ड के जरिए 128जीबी तक बढ़ाया जा सकेता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीडियो कॉलिंग व सेल्फी के लिए फ्रंट पर VGA कैमरा है।
अब सवाल यह उठता है की क्या आप अपने पुराने सिम का उपयोग कर सकते है ?
अगर आपके पास पहले से Jio सिम है और उपयोग कर रहे हैं, तो आप इसे JioPhone 2 के साथ भी उपयोग कर सकते हैं। IE रिपोर्ट के अनुसार Reliance Jio ने पुष्टि की है कि JioPhone 2 में किसी अन्य सिम का उपयोग नहीं किया जा सकता है। इसलिए, यदि आप एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, बीएसएनएल, आदि से एक सिम लेते हैं, तो आप इस डिवाइस पर उपयोग नहीं कर सकते हैं।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.
Summary

Article Name
फिर मिलेगा रिलायंस JioPhone 2 , sale 12 बजे से। - Youth Express
Description
रिलायंस ने नए फोन को लॉन्च किया है जो कि JioPhone 2 के नाम से जाना जा रहा है इस फोन के फीचर स्मार्ट फोन से मिलने वाले फीचर को समेटे हुआ है।
Author
Vasundhara singh
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo
