बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेज़ी में वायरल हो रहा है| वीडियो में Sonakshi Sinha को कोई उनके हाथ में हथकड़ी लगते हुए गिरफ्तार करता हुआ नज़र आरहा है| इस वीडियो के फ़ैलने के साथ साथ कन्फूज़न भी फ़ैल रही है |
वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, “आप मुझे ऐसे गिरफ्तार नहीं कर सकते| क्या आप जानते हैं, मैं कौन हूं? मैंने कुछ नहीं किया है| आप ऐसे कैसे मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं?”
https://www.instagram.com/p/B0z2KhcnznZ/?utm_source=ig_web_copy_link
क्या कारण है Sonakshi Sinha के गिरफ़्तारी का
बता दे इस दस सेकंड के वीडियो क्लिप में सोनाक्षी का चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है, उसमें उनके हाथों में लगी हथकड़ी दिखाई दे रही है| वीडियो के झलक से इतना तो साफ है कि वो सोनाक्षी ही हैं| वीडियो के वायरल होने के बाद उनके फैंस इस कन्फ्यूजन में हैं कि आखिर उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया है,क्या कारण है की उनको हथकड़ी पहनाई गयी| वही सवाल ये भी उठ रहे हैं कि कहीं ये वीडियो सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं|
फिलहाल हाल में सोनाक्षी की फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई है| लेकिन दर्शकों को यह फिल्म पसंद नहीं आ रही है| वही इसके अलावा वो ‘मिशन मंगल’ का प्रमोशन भी कर रही हैं| इसलिए इस वीडियो को देखकर फैंस यह भी पूछ रहे हैं कि कहीं ये प्रमोशन का हिस्सा तो नहीं|
https://www.instagram.com/p/B0z3l_Nn9fN/?utm_source=ig_web_copy_link
इस वीडियो के आने के बाद Sonakshi Sinha ने अपना रिएक्शन भी दिया है| अपनी इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने लिखा है कि ये वीडियो उन्हीं की है लेकिन इसमें पूरा सच नहीं है|आगे लिखते हुए कही है की जल्द ही पूरी सच्चाई बताएंगी|
वही आज ट्वीटर पर भी #AsliSonaArrest ट्रेंड कर रहा था|
अगर हम इनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ के बारे में बात करे तो, इसमें उनके अलावा रैपर बादशाह और वरुण शर्मा मुख्य भूमिका में हैं| फिल्म का निर्देशन शिल्पी दास गुप्ता ने किया है|


