बॉलीवुड एक ऐसी दुनिया है जहाँ टैलेंट के साथ साथ खूबसूरती का भी बोलबाला है। यानि अगर आप खूबसूरत नहीं है, तो आपको केवल अपने टैलेंट के दम पर ही बॉलीवुड में टिकना पडेगा। वैसे आज हम आपको ये भी बताना चाहते है कि आखिर बॉलीवुड एक्ट्रेस खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए क्या क्या करती है। बहरहाल आज हम आपके सामने एक्ट्रेस की वो नकली चीजें पेश करेंगे जिनका इस्तेमाल आमतौर पर बॉलीवुड में खूबसूरती की नुमाइश करने के लिए किया जाता है।
एक्ट्रेस की वो नकली चीजें..
1.लेग स्किन.. यहाँ सबसे पहले हम लेग स्किन की बात करते है। शायद आपको न मालूम हो, लेकिन ज्यादातर एक्ट्रेस फोटोशूट करवाते समय लेग स्किन ही पहनती है। जिसके कारण उनके पैर काफी गोरे नजर आते है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे पहनने के बाद वैक्सिंग करवाने की जरूरत नहीं पड़ती। गौरतलब है कि आइटम सांग के दौरान भी एक्ट्रेस इसका इस्तेमाल करती है। वैसे भी इसे पहनने के बाद अगर आपकी टाँगे काली भी हो, तब भी वह गोरी ही नजर आएंगी।
2. लम्बे नाख़ून.. आपने अक्सर देखा होगा कि फिल्मो में बॉलीवुड एक्ट्रेस और यहाँ तक कि टीवी एक्ट्रेस के नाख़ून काफी लम्बे होते है। हालांकि कुछ एक्ट्रेस के नाख़ून असली होते है, लेकिन कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी होती है जो बड़ी होशियारी से नकली नाख़ून लगा लेती है। ऐसे में वह लम्बे लम्बे नाख़ून परदे पर असली ही दिखाई देते है।
This Is What Zakir and Kenny Hate About Their Fans!
3. आँखों के लेंस.. यक़ीनन यह एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल आज कल आमतौर पर होने लगा है। केवल बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि टीवी की दुनिया में भी रंग बिरंगे लेंस का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि एक्ट्रेस की ऑंखें परदे पर खूबसूरत दिखाई दे।
वैसे तो एक्ट्रेस का काम काफी मुश्किल होता है, लेकिन ये एक्ट्रेस की वो नकली चीजें है जो उनकी खूबसूरती को बढ़ा कर उनका काम थोड़ा आसान बना देती है।


