भारत के पूर्व विदेश मंत्री Sushma Swaraj का 67 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया| इन्होने मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री का पद संभाला था| दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां पांच डॉक्टरों की टीम उनके इलाज के लिए लगाई गई थी|
दरअसल, तबीयत खराब होने के फौरन बाद सुषमा स्वराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था| डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए थी| लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और आज 6 अगस्त 2019 को इन्होने ने 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी AIIMS में मौजूद हैं| अभी अस्पताल में सुषमा स्वराज के पति और उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं|
बता दे Sushma Swaraj लंबे अर्से से बीमार चल रही थीं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था| बीमारी की वजह से ही उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा| 2014 में सुषमा स्वराज को विदेश मंत्रालय का प्रभार मिला था| बीजेपी के शासन के दौरान सुषमा दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रही थीं| उन्हें दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ था|
अलविदा कह गयी Sushma Swaraj
स्वर्गीय पूर्व विदेश मंत्री के नाम कई कीर्तिमान दर्ज हैं| बता दे अभी कुछ 4 घंटे पहले सुषमा स्वराज ने जम्मू-कश्मीर पर मोदी सरकार के फैसले की सराहना की| उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ”प्रधान मंत्री जी – आपका हार्दिक अभिनन्दन| मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी|” सुषमा अप्रैल 1990 में सांसद बनीं| अटल बिहारी वाजपेयी की तेरह दिनों की सरकार में सुषमा स्वराज सूचना प्रसारण मंत्री रहीं| अक्टूबर 1998 में उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया और दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं| इसके बाद विदेश मंत्री के बननी|
प्रधान मंत्री जी – आपका हार्दिक अभिनन्दन. मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी. @narendramodi ji – Thank you Prime Minister. Thank you very much. I was waiting to see this day in my lifetime.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) August 6, 2019
बता दे इंदिरा गांधी के बाद Sushma Swaraj दूसरी ऐसी महिला थीं, जिन्होंने विदेश मंत्री का पद संभाला था| बीते चार दशकों में वे 11 चुनाव लड़ीं, जिसमें तीन बार विधानसभा का चुनाव लड़ीं और जीतीं| सुषमा सात बार सांसद रह चुकी थीं|


