इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे शेन वॉटसन आने वाले दिनो में टी20 लीग में न खेलने का फैसला कर लिया है। उन्होंने टी20 लीग के मैचों से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। आपको बता दें शेन वाटसन ने आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के साथ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 2002 में अपना पहला एकदिवदसीय मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए किया। शेन वाटसन के सन्यास लेने की खबर से सभी आश्चर्य चकित हैं कि आखिर क्या वजह हो सकती है जिस कारण से उन्हे सन्यास लेना पड़ रहा है।
वर्तमान समय में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे शेन वॉटसन ने बिग बैश लीग (बीबीएल) से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन ने 2016 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद वह सिर्फ टी20 लीग जैसे बिग बैश लीग, पाकिस्तान सुपर लीग, इंडियन प्रीमियर लीग आदि मैचों में ही खेलते रहे हैं। ज्ञातव्य है कि बिग बैश लीग में शेन वॉटसन सिडनी थंडर की ओर से खेलते थे।
शेन वॉटसन ने अपने सन्यास को लेकर घोषणा के दौरान कहा कि मैं हर किसी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जो कोई भी सिडनी थंडर का पिछले चार साल में हिस्सा रहे हैं और मेरे साथ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिग बैश लीग से मेरी कई अच्छी यादें जुड़ी हैं जिनमें 2016 में खिताब जीतने से लेकर सभी यादों को मैं संजो कर अपने पास रखूंगा। उन्होंने कहा मैं निक कमिंस, पैडी उपटन, ली गरमॉन और शेन बॉन्ड का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरा यह सफर यादगार बना दिया।
आपको बता दें कि शेन वॉटसन सिडनी थंडर की कप्तानी भी कर चुके हैं उन्होंने सिडनी थंडर के लिए 1014 रन बनाए हैं, और टीम में लीडिंग रन स्कोरर भी रहे हैं। शेन वॉटसन ने कहा कि मैं टीम के साथियों को शुक्रिया कहना चाहता हूं और सभी के अच्छे भविष्य की कामना करता हूं। इसके साथ ही वॉटसन ने कहा कि मैं अब अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहता हूं और इसीलिए बिग बैश लीग से संन्यास ले रहा हूँ।

