आईपीएल 2019 का 41 वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 175 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग से शेन वॉटसन के शानदार 96 रनों की मदद से 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर यह मैच जीत लिया। इसके साथ ही चेन्नई प्लेऑफ में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन गई है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने शानदार अर्धशतक लगाया। डेविड वॉर्नर ने 43 गेंदों पर 57 रन की हार जीत की पारी खेली जिसमें उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद आए जॉनी बेयरस्टो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। हैदराबाद की तरफ से मनीष पांडे ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने 49 गेंदों पर 83 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस पारी के दौरान मनीष पांडे ने 7 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए। विजय शंकर ने भी 20 गेंदों पर 26 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं युसूफ पठान 4 गेंद पर 5 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई की ओर से हरभजन सिंह ने दो जबकि दीपक चाहर ने 1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही और टीम के सलामी बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस 3 दिन के स्कोर पर पवेलियन वापस लौट गए। इसके बाद सुरेश रैना और शेन वाटसन ने पारी को आगे बढ़ाया सुरेश रैना 24 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुए। शेन वाटसन ने शानदार 96 रनों की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 9 चौके और 6 छक्के लगाए। इसके बाद आए अंबाती रायडू के 25 गेंदों पर 21 रन और केदार जाधव के 10 गेंदों पर 11 रन की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स मैच 6 विकेट से जीत लिया।
इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने 11 मैचों में आठवीं जीत दर्ज की और इसके साथ ही वह आईपीएल 2019 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम हो गई है।

