डेविड वार्नर जो कि बाएं हाथ के एक अच्छे बल्लेबाज हैं कुछ मैचों में उन्होंने बाएं हाथ से भी बल्लेबाजी की है। उन्होंने कई शतक जड़े हैं अपने क्रिकेट करियर में। आपको ज्ञात होगा पिछले कुछ महीनों में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उपकप्तान डेविड वॉर्नर की जिंदगी का सबसे बुरा दौर देखना पड़ा है। बॉल टैंपरिंग स्कैंडल में उन्हें एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद उनके साथ उनके परिवार को भी मुसीबत झेलनी पड़ी। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ केपटाउन में खेले गए टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में इन्होंने तथा कुछ खिलाड़ियों के साथ मिलकर गेंद के साथ छेड़छाड़ (बॉल टेम्परिंग) की, जिसमें स्टीव स्मिथ और कैमरन बैनक्रॉफ्ट मुख्य साथी रहे जिसके कारण इनके ऊपर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक साल का प्रतिबन्ध लगाया।
इतने दिनों बाद उनके परिवार में खुशियों की बौछार आने का अंदेशा है। वॉर्नर की पत्नी ने खुलासा किया है कि बॉल टैंपरिंग विवाद के दौरान उनके परिवार पर बहुत बड़ी मुसीबत आन पड़ी थी।
इस पर कैंडिस वॉर्नर ने भी कहा कि बॉल से छेड़छाड़ विवाद के दौरान जब उनका परिवार डेविड वॉर्नर को लेकर काफी चिंतित था और उसी दौरान भारी मानसिक तनाव की वजह से उनका गर्भपात हो गया था। इस घटना के एक दिन बाद वार्नर ने अपने पूरे परिवार के साथ मुस्कुराते हुए फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए एक लंबा और भावुक मैसेज लिखा।
वॉर्नर ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि हम सभी के सपनों के बीच उतार चढ़ाव आते रहते हैं और हमें झेलना पड़ता है। मैं बेहद खुश हूं कि मेरी पत्नी केंडिस और मेरी तीन बेटियां मेरे साथ हैं यही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। वार्नर ने कहा कि केंडिस मेरी पत्नी ही नहीं मेरी आत्मा का हिस्सा हैं बीते मुस्किल दिनों में उन्होंने एक मां, पत्नी और दोस्त की भूमिका मजबूती से निभाई। अब वॉर्नर दंपति की जिंदगी फिर से पटरी पर लौट चुकी है। पिछले दिनों वॉर्नर ने कहा था अब मेरी प्राथमिकता परिवार से जुड़े काम हैं जैसे बच्चों को तैराकी सिखाना और जिम्नास्टिक कक्षाओं में ले जाना आदि कामों को मैं बहुत मिस करता हूं।

