जानिए किन 10 छात्रों ने दसवीं की परीक्षा में किया है टॉप

दसवीं की परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा आज 10वीं और 12वीं के परीक्षा के परिणाम को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया। इस बार बोर्ड की परीक्षाओं में पिछले साल के मुकाबले, ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी है दसवीं की परीक्षा का परिणाम तो जारी हो गया है लेकिन क्या आप उन 10 छात्रों का नाम जानते हैं जिन्होंने दसवीं की परीक्षा में टॉप किया है अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं हम 10 छात्रों के नाम जिन्होंने दसवीं की परीक्षा में टॉप किया है।

यह हैं वह 10 छात्र –

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा दसवीं की परीक्षा में प्रथम 10 छात्रों ने टॉप किया है उनकी सूची उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा भी जारी की गई थी तो चलिए डालते हैं और 10 छात्रों पर नजर जिन्होंने यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में इस बार टॉप किया है।  600 में से 583 अंक पाकर गौतम रघुवंशी पहले स्थान पर बरकरार हैं, तो वहीं दूसरे स्थान पर शिवम ने 600 में से 582 अंक हासिल किया है। तीसरे स्थान पर तनुजा विश्वकर्मा ने 600 में से 581 अंक हासिल किया है़।
वहीं चौथे स्थान पर अपूर्व वैश्य ने 96.17% हासिल करके चौथे स्थान पर कब्जा जमाया। पांचवे नंबर पर शुभांगी ने 600 में से 577 अंक हासिल किए। छठवें नंबर की बात कहें, तो शिखा सिंह ने 600 में से 572 अंक हासिल करके पांचवें स्थान पर अपनी जगह बनाई। 600 में से 572 अंक हासिल करके निखिल चौरसिया ने सातवें स्थान पर कब्जा जमाया है, तो वहीं आठवें स्थान पर हर्षिता सिंह ने 600 में से 570 अंक हासिल किए। नौवें स्थान पर निशा यादव ने 600 में से 570 अंक हासिल किया है तो वहीं गोपाल मौर्य ने 94.83 % हासिल किया है, यानी कि 600 में से 569 अंक हासिल कर के दसवें स्थान पर कब्जा जमाया है।
गौरतलब है कि पिछले कई सालों से बोर्ड के परिणाम में लड़कियों का ही दबदबा पहले स्थान पर बना रहता था लेकिन इस बार लंबे समय के बाद किसी लड़के ने दसवीं की परीक्षा में टॉप किया है।

Somendra Singh

Former Web Desk Journalist - Aaj ka Reporter

Former Web Desk Journalist - Samachar live

Former Video Editor - Prabhatam Advertising

Web Desk Journalist - Indiaalive

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER