सलमान खान ने फिल्म “नोटबुक” के लिए गाया यह बेहतरीन गाना

film notebook (नोटबुक)

अभिनेता सलमान खान के बैनर तले बन रही फिल्म “नोटबुक” के लिए खुद अभिनेता सलमान खान ने गाया है एक गाना जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का नाम है “मैं तारे”। सिर्फ गाने की ट्रेलर ने ही सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया है और हर जगह अभिनेता सलमान खान के गाने की ही चर्चा जोरो से शुरू है। सभी दर्शक बड़ी बेसब्री से इस गाने को रिलीज करने की आस लगाए है।

फिल्म नोटबुक में अभिनेता जहीर इकबाल और अभिनेत्री प्रनूतन बहल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह दोनों ही कलाकार इस फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म नोटबुक के लिए उसका सबसे मुख्य गाना अभिनेता सलमान खान ने बतौर गायक “मैं तारे” गाया है। इस गाने के सोशल मीडिया पर रिलीज के बाद तहलका मचा हुआ है और चारों तरफ अभिनेता सलमान खान की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। उनके फैंस तो अभिनेता सलमान खान के इस सरप्राइज से बेहद खुश है और इसे अपना होली का तोहफ़ा मान रहे हैं। जैसा कि “मैं तारे” गाने का सिर्फ टीजर ही लॉन्च किया गया है लेकिन, देखते ही देखते यह टीजर ही सोशल मीडिया पर धीरे धीरे वायरल होता जा रहा है। इस गाने में अभिनेता सलमान खान ने यह साबित कर दिया कि वह एक बेहतरीन अभिनेता के साथ-साथ एक उत्तम गायक भी हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि अभिनेता सलमान खान ने किसी फिल्म में गाना गाया हो लेकिन यह पहली बार हुआ है कि उन्होंने अपने ही प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म “नोटबुक” में एक स्पेशल गाना गाया है।

आपको बता दें कि, अभी कुछ दिन पहले ही फिल्म नोटबुक का एक नया गाना “बुमरो” रिलीज किया गया था जोकि रीमेक सॉन्ग है पुराने बुमरो गाने का जिसमें अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अभिनय किया था। इस गाने को भी दर्शकों ने खूब सराहा और इस गाने की भी प्रशंसा खुद की जा रही है। फिल्म नोटबुक 29 मार्च को सभी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

एंटरटेनमेंट से जुडी और भी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
सलमान खान ने फिल्म "नोटबुक" के लिए गाया यह बेहतरीन गाना
Article Name
सलमान खान ने फिल्म "नोटबुक" के लिए गाया यह बेहतरीन गाना
Description
अभिनेता सलमान खान के बैनर तले बन रही फिल्म "नोटबुक" के लिए खुद अभिनेता सलमान खान ने गाया है एक गाना जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER