बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी और हुस्न का जादू बिखेरने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट 15 मार्च 2019 को पूरे 26 साल की हो गई हैं। सिर्फ इतनी सी उम्र में ही अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय कर लिया है और ना जाने उन्हें इन फिल्मों के लिए कितने ही पुरस्कार मिल चुके हैं। अपने 26वें जन्मदिन पर अभिनेत्री आलिया भट्ट मुंबई में ही थीं और उन्होंने अपना जन्मदिन बहुत ही हर्ष और उल्लास से अपने परिवार और अपने दोस्तों के साथ मनाया। वहीं, साथी ही साथ उन्होंने अपनी मां की फिल्म ‘नो फादर्स इन कश्नीर’ का टीजर भी लांच किया।
स्टूडेंट ऑफ द ईयर, हाइवे, राज़ी, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां, गली बॉय और ना जाने कितनी फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपना जन्मदिन बहुत ही शानदार तरीके से मनाया। पिता महेश भट्ट ने अपनी बेटी को जन्मदिन कि शुभामनाएं देने के लिए एक प्यारा सा वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया जिसमें नन्ही आलिया अपने पिता के पेट पर बैठी हुई हैं। इस वीडियो में नन्ही आलिया बेहद क्यूट और मासूम लग रही हैं। वहीं, मम्मी सोनी राजदान ने भी आलिया के साथ एक फोटो शेयर करते हुए अपनी बेटी को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं दूसरी ओर मम्मी सोनी राजदान ने आलिया को एक और बड़ा तोहफा दिया जिससे आलिया भट्ट बेहद खुश हैं। उन्होंने इस खुशी को जाहिर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर यह घोषणा की कि “मां ने मुझे जन्मदिन पर बेहतरीन तोहफा दिया है, उनकी फिल्म ‘नो फादर्स इन कश्मीर’ का टीजर लॉन्च हो गया है”। इस घोषणा के साथ ही साथ उन्होंने अपनी मां के फिल्म “नो फादर्स इन कश्मीर” का ट्रेलर भी लॉन्च किया। दरअसल, सेंसर से लगभग 8 महीने के इंतजार के बाद अभिनेत्री सोनी राजदान स्टारर नो फादर्स इन कश्मीर इसी साल 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ के तैयार है। बता दें कि अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पहले भी अपनी मां की फिल्म को अपना समर्थन दिया था, और उन्होंने ट्विटर पर फिल्म के लिए योग्य प्रमाण पत्र जारी करने और उस पर से प्रतिबंध हटाने का अनुरोध कर किया था।
अभिनेत्री सोनी राजदान की फिल्म “नो फादर्स इन कश्मीर” के टीजर में एक ब्रिटिश भारतीय नूर की कहानी दिखाई गई है, जो अपने लापता पिता का पता लगाने के लिए कश्मीर वापस आती है, जहां उसकी दोस्ती मजिद से होती है, वह उसके पिता की तलाश करने में उसकी मदद करता है। इस दौरान उनके बीच एक मासूम प्रेम की भावना पनपने लगती है, जिसे तब चुनौती मिलती जब वे बदलते परिदृश्य के साथ खुद को गिरफ्तारी से बचाने के लिए पहाड़ियों में पहुंचते हैं, जहां उनके समक्ष एक गुप्त रहस्य उजागर होता है।
एंटरटेनमेंट से जुडी और भी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर


