जानिए क्यों आया आर माधवन को कांग्रेस पर गुस्सा !

आर माधवन

अभिनेता आर माधवन उन अभिनेताओं में से एक हैं जो अपने देश की राजनीति के ऊपर सक्रिय प्रतिक्रियाएं पेश करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता आर माधवन ने कांग्रेस के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कांग्रेस के सभी नेताओं को लेकर कहा कि ” राजनीति में इस हद तक जाना एक बात नहीं है”।

देश की कांग्रेस राजनीतिक पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाया गया था। वीडियो में चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेहद कमजोर और जिनपिंग को शक्तिशाली दिखाया है। वहीं, कांग्रेस ने इस वीडियो में कैप्शन लिखा कि “चीन के राष्ट्रपति के साथ मोदी जी के रिश्ते का सही प्रदर्शन।” कांग्रेस के द्वारा अपलोड किए गए इस वीडियो को करीब 24 हजार लोगों ने शेयर किया।

 

आर माधवन

 

वहीं, दूसरी तरफ अभिनेता आर माधवन ने कांग्रेस द्वारा अपलोड किए गए इस वीडियो का कड़ा विरोध करते हुए ट्वीट कि “यह वीडियो वाकई बुरा है। कोई भी राजनीतिक विरोध हो लेकिन मोदी जी हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं, और आप चीन के सामने अपने ही देश को बेइज्जत कर रहे हैं। इस ट्विटर हैंडल से ऐसे ट्वीट की उम्मीद नहीं की थी।” कई लोग जहां अभिनेता आर माधवन का समर्थन कर रहें है तो कुछ विरोध कर रहे हैं। जैसे जैसे लोकसभा चुनाव करीब आ रहा है, वैसे वैसे सभी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर तंज कसना, आरोप लगाया शुरू कर रहें हैं। ये कोई पहली बार नहीं है कि किसी राजनीतिक पार्टी ने यह कदम उठाया हो। आने वाले कुछ दिनों में तो यह आम हो जाएगा।

अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही कांग्रेस द्वारा दिए गए “चौकीदार” शब्द को ही अपने ट्विटर अकाउंट पर उपयोग कर लिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपना नाम “चौकीदार नरेंद्र मोदी” कर लिया है। वहीं, पीएम मोदी ने भी धीरे धीरे सभी अभिनेताओं को लेकर वोटिंग अपील की और लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया।

 

मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
जानिए क्यों आया आर माधवन को कांग्रेस पर गुस्सा - Youth Express
Article Name
जानिए क्यों आया आर माधवन को कांग्रेस पर गुस्सा - Youth Express
Description
आर माधवन उन अभिनेताओं में से एक हैं जो अपने देश की राजनीति के ऊपर सक्रिय प्रतिक्रियाएं पेश करते रहते हैं। कांग्रेस के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER