बॉलीवड इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कभी अपने फिल्म “ब्रह्मास्त्र” को लेकर तो कभी दोनों को एक साथ देखा जाना। लेकिन इस बार अभिनेता रणबीर कपूर अभिनेत्री आलिया भट्ट इसलिए है भी चर्चा में आए हैं क्योंकि हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अभिनेता रणबीर कपूर को उनकी बर्थडे पार्टी पर नहीं देखा गया था। खबरों की मानें तो, अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड अभिनेत्री आलिया भट्ट के लिए एक रोमांटिक गिफ्ट प्लान किया है।
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में अपना जन्मदिन अपने शामली में बस और अपने जिगरी दोस्तों के साथ मुंबई में ही मनाया। अभिनेत्री आलिया भट्ट की इस पार्टी में निर्देशक अयान मुखर्जी, निर्देशक करण जौहर और उनके क्लोज फ्रेंड्स को देखा गया लेकिन गौर करने की बात यह थी कि अभिनेता रणबीर कपूर इस पार्टी में शिरकत नहीं किए थे। अभिनेता रणबीर कपूर का अपनी गर्लफ्रेंड अभिनेत्री आलिया भट्ट की बर्थडे पार्टी पर ना होना बढ़ा है अचंभित है। जबकि, दोनों के परिवार वालों को भी एक दूसरे से कोई दिक्कत नहीं है। खबरों की मानें तो अभिनेता रणबीर कपूर ने अभिनेत्री आलिया भट्ट के लिए एक सरप्राइज गिफ्ट प्लान किया है। यह गिफ्ट अभिनेत्री आलिया भट्ट के लिए बड़ा ही रोमांटिक होने वाला है। दरअसल, अभिनेता रणबीर कपूर ने अभिनेत्री आलिया भट्ट के लिए अमेरिका के कॉलोराडा में एस्पेन माउंटेन स्की रिजॉर्ट में हॉलीडे प्लान किया है। इसके साथ ही ये जगह रणबीर की पसंदीदा हॉलीडे डेस्टिनेशन्स में भी शुमार है। ऐसा माना जा रहा है कि जब अभिनेत्री आलिया भट्ट “कलंक” फिल्म के प्रमोशन से फ्री हो जाएंगी तब दोनों इस ट्रिप पर जाएंगे।
आपको बता दें कि, अभिनेत्री आलिया भट्ट जल्द ही फिल्मकार एस.एस. राजमौली की फिल्म ‘आरआरआर’ से तेलुगू फिल्म में डेब्यू करने वाली हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने जन्मदिन पर अपनी मां अभिनेत्री सोनी राजदान की फिल्म “नो फादर्स इन कश्मीर” की भी घोषणा की कि यह फिल्म 5 अप्रैल को सभी सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।
मनोरंजन से जुड़ी हुई और भी मजेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

