इस्लामाबाद में अधिकारियों ने भारत और पाकिस्तान के बीच दशकों पुरानी ट्रेन सेवा समझौता एक्सप्रेस को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि भारत के साथ ट्रेन सेवा को “अगली सूचना तक” निलंबित कर दिया गया है। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच इस्लामाबाद के इस कदम से तनाव और भी बढ़ गया है।
पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले को अंजाम दिया था और उसी के बाद से ही दोनों देशों के संबंधों में खासी दरार आ चुकी है, जिसमें 40 से अधिक अर्धसैनिक मारे गए थे। इन्ही सभी तनाव के चलते भारत से पकिस्तान जाने वाले सामानों पर, हिन्दुस्तान ने शुल्क में 200 प्रतिशत की वृद्धि की है और भारत के नदी के पानी को पाकिस्तान में बहने से रोक दिया है और वहीँ इन सब का बदला लेते हुए इस्लामाबाद में अधिकारियों ने आज समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को निलंबित कर दिया है।
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “पाकिस्तान और भारत के बीच मौजूदा तनाव को देखते हुए समझौता एक्सप्रेस का संचालन निलंबित कर दिया गया है।”
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने ट्रेन सेवा को फिर से शुरू करने के लिए कोई विशेष तारीख दिए बिना कहा, “समझौता एक्सप्रेस भारत और पाकिस्तान के बीच सुरक्षा स्थिति में सुधार होते ही अपने परिचालन को फिर से शुरू करेगी।” यह बयान पाकिस्तान रेलवे के एक प्रवक्ता द्वारा सुबह तड़के कहा गया कि सुबह 8:00 बजे भारत के लिए रवाना होने वाली ट्रेन सेवा रद्द कर दी गई थी।
भारतीय रेलवे ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा इस कदम के बारे में पहले से सूचित नहीं किया गया था, वह भारत से भी ट्रेन सेवा को रोकने की योजना बना रहा है। रेलवे के सूत्रों ने बताया कि भारत चार मार्च से शुरू होने वाली समझौता एक्सप्रेस को रोक देगा।
भारत की ओर से, समझौता एक्सप्रेस बुधवार और रविवार को चलती है। ट्रेन पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 11:10 बजे रवाना होती है।

