अभिनेत्री अर्शी खान अब राजनीति में लेंगी एंट्री

अभिनेत्री अर्शी खान
बिग बॉस सीजन 11 से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अर्शी खान इन दिनों जम कर सुर्खियां बटोर रही हैं, दरअसल बात भी काफी बड़ी है। अभिनेत्री अर्शी खान अब अपना हाथ राजनीति में भी आजमाने वाली हैं और वो भी भारत देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पार्टी के साथ।
वैसे तो अभिनेत्री अर्शी खान लाइमलाइट में बनी रहने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बोल्ड, सेक्सी और हॉट तस्वीरें डालती रहती हैं और अपने फैंस का मन लुभाती रहती हैं। वहीं, बिग बॉस सीजन 11 से उन्होंने अच्छी खासी सुर्खियां बटोरी थी और उसके बाद उन्होंने कई फोटो शूट भी करवाया और कुछ सीरियल्स में भी नजर आई।
वहीं पिछली बार उन्होंने खुद का नाम बाहुबली फिल्म के अभिनेता प्रभास के साथ फिल्म में काम करने का एलान किया था। वहीं, उन्होंने यह भी कहा था कि “जो बात फिल्म मेकर्स ने उनसे कहा उन्होंने वही बाते सोशल मीडिया पर शेयर की थी।”
आपको बता दें कि, इस बार अर्शी खान ग्लैमर की दुनिया से निकल कर राजनीति की दुनिया में जाना चाहती हैं और खुद को बटोर कांग्रेस का नेतृत्व करना चाहती हैं। अर्शी खान ने यह बात खुद बताई की अर्शी खान ने बताया कि, उन्हें महाराष्ट्र कांग्रेस की तरफ से कांग्रेस ज्वाइन करने का ऑफर मिला था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। अर्शी खान ने आगे बताया कि कांग्रेस को महाराष्ट्र के लिए पार्टी में युवाओं की जरुरत है।
Summary
अभिनेत्री अर्शी खान अब राजनीति में लेंगी एंट्री
Article Name
अभिनेत्री अर्शी खान अब राजनीति में लेंगी एंट्री
Description
बिग बॉस सीजन 11 से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अर्शी खान इन दिनों जम कर सुर्खियां बटोर रही हैं, दरअसल बात भी काफी बड़ी है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Harsh Pandey

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER