हितेश पंत (नई दिल्ली)
एपल आईफोन या वन प्लस जैसे मोबाइल ब्रांड को लोग स्टेट्स सिंबल भी समझते हैं। प्रीमियम स्मार्टफोन की कैटगरी में अभी तक इन ब्रांड्स का जलवा रहा है। लेकिन सैमसंग ने एक बार फिर प्रीमियम मोबाइल कैटेगरी में दोनों ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है। मीडिया रिपॉर्ट के अनुसार 2018 की पहली तिमाही में सैमसंग प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में पहले नंबर पर पहुंच गई है।
सैमसंग पिछले कुछ महीनों में अपने नए स्मार्टफोन मॉडल से उपभोगताओं का दिल जीतने में कामयाब रही है। सैमसंग ने पिछले कुछ महीनों में गलैक्सी नोट 8, गलैक्सी A8 Plus, S9 और S9 Plus लॉन्च किया है। मोबाइल उपभोगताओं के बीच ये सभी मॉडल खासे लोकप्रिय रहे हैं। इन सभी मॉडलों का सैमसंग की प्रीमियम फोन कैटेगरी में बिक्री बढ़ाने में बड़ा योगदान है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साल 2018 की पहली तिमाही में प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग की कुल हिस्सेदारी 50 फीसदी से ज्यादा रही है। इसी कैटेगरी में वनप्लस मोबाइल ब्रांड दूसरे नंबर पर है। वनप्लस की मार्केट में कुल हिस्सेदारी करीब 25 फीसदी रही है। एपल इस कैटेगरी में तीसरे नंबर पर रहा है। आईफोन ने मार्केट 20 फीसदी हिस्से में अपनी पकड़ बनाई है।
आईफोन के नए मॉडल को लेकर मोबाइल उपभोगताओं में उत्सुकता तो रहती है। लेकिन iPhone 8 और iPone X आने के बाद भी एपल प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में अच्छा स्थान नहीं बना सकी। दूसरी ओर वनप्लस इस मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करता जा रहा है। वनप्लस 5 और वनप्लस 5टी को लोगों ने खूब पसंद किया है। इसके बाद अब कंपनी वनप्लस 6 लॉन्च करने जा रही है।