चाइनीज कंपनी OnePlus ने अपकमिंग OnePlus 7 स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च से पहले ही विश्व की सबसे बड़ी वीडियो स्ट्रिमिंग साइट Netflix ने कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन से शूट किया गया प्रोमो वीडियो रिलीज किया है। इसके कुछ फोटो भी क्लिक किये है वीडियो के पोस्टर के लिए|ये पोस्टर और वीडियो नेटफ्लिक्स के प्रसिद्ध सीरीज सेक्रेड गेम्स के पार्ट Sacred Games 2 के हैं। ये अपकमिंग OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन के कैमरे की कैपेबिलिटी को दिखाते हैं।
क्या कहा नेटफ्लिक्स ने OnePlus के बारे में ?
Netflix और OnePlus दोनों कीऔर से बयान जारी किया गया है| Netflix और OnePlus के जारी किए गए संयुक्त बयान में कहा गया है कि OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन में HDR 10+ सपोर्ट करने वाली डिस्प्ले दी गई है जोकि Netflix यूजर्स के वीडियो देखने के एक्सपीरिएंस को बदल देगा। यह भी बता दें कि चाइनीज कंपनी OnePlus अपने दो अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro को अगले हफ्ते 14 मई को लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले कंपनी अपने स्मार्टफोन को अलग-अलग तरीकों से टीज कर रही है।
शुरू हो रहा 15 मई से Flipkart Big Shopping Days Sale: जाने ऑफर्स
क्या है OnePlus 7 Pro के फीचर ?
OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन को 6.64-इंच की Quad HD+ AMOLED display, Snapdragon 855 चिपसेट और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का प्राइमेरी कैमरा 48-मेगापिक्सल का होगा। बात करें फ्रंट कैमरे की तो 16-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दे सकती है कंपनी । इसमें नॉच लैस डिस्प्ले दी गई है इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Pop-Up सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस अपकमिंग डिवाइस में AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz हैं।
लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी के हिसाब से तो फोन में 4,000mAh कैपेसिटी की बैटरी दी जा सकती है जो कि 30W फास्ट चार्च को सपोर्ट करती है। ये स्मार्टफोन Nebula Blue, Mirror Grey और Almond तीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.



