शुरू हो रहा 15 मई से Flipkart Big Shopping Days Sale: जाने ऑफर्स

Flipkart Big Shopping Days Sale

ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट  पर Flipkart Big Shopping Days Sale का आगाज़ होने जा रहा है|यह सेल अलगे हफ्ते शुरू होगी| Flipkart Big Shopping Days Sale दौरान कई टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट सस्ते में उपलब्ध होंगे।  इसकी  शुरुआत 15 मई को होगी और यह 19 मई तक चलेगी। इस संबंध में Flipkart ने स्मार्टफोन, टेलीविज़न, लैपटॉप, कैमरे और स्पीकर्स से जुड़े ऑफर्स के टीज़र भी ज़ारी करने शुरू कर दिए हैं। पांच दिनों तक चलने वाली इस सेल में अलग-अलग फ्लैश सेल भी आयोजित होंगे। एचडीएफसी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड यूज़र्स को 10 प्रतिशत अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा।

 

Flipkart Big Shopping Days Sale के टीज़र पेज पर लिखा गया है कि कुछ मोबाइल फोन अब तक की सबसे कम कीमत में बिकेंगे। पेज के हिसाब से , Samsung Galaxy J6 की कीमत चौंकाने वाली होगी। Asus ZenFone Max Pro M1 सेल में 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगा।

 

किस डिवाइस पर ऑफर?

iPhone XR और चुनिंदा iPhone मॉडल भी बिग शॉपिंग डेज़ सेल में बेहद ही सस्ते में उपलब्ध होंगे। Flipkart आने वाले दिनों में और ऑफर्स  की जानकारी देगी|

Honor के स्मार्टफोन भी बिग शॉपिंग डेज़ सेल का हिस्सा होंगे। Honor 10 Lite हैंडसेट को 12,999 रुपये और Honor 9 Lite को 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। सेल में Honor 8X की कीमत 14,999 रुपये हो जाएगी।

 

भारत में Lenovo ने लॉन्च किया Lenovo Ego स्मार्टवॉच

Nokia 5.1 Plus को फ्लिपकार्ट पर 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसके अलावा Nokia 6.1 Plus का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये में खरीदना संभव होगा।

Flipkart Big Shopping Days Sale  में Oppo F11 Pro और Vivo V15 Pro खरीदने वाले ग्राहकों को 3,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जाएगा। अगर आप Vivo V11 Pro को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो 6,000 रुपये के अतिरिक्त डिस्काउंट का फायदा मिलेगा।

15-19 मई तक Flipkart पर Realme 3 Pro, Redmi Note 7 Pro और Realme C2 की फ्लैश सेल भी आयोजित होगी। इन फोन की कीमतों में कोई बदलाव तो नहीं किया जाएगा, लेकिन आप सेल के दौरान उपलब्ध ऑफर्स का फायदा ज़रूर पा सकते हैं।

टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही  लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.

Summary
 15 मई से Flipkart Big Shopping Days Sale: जाने ऑफर्स-Youth Express
Article Name
15 मई से Flipkart Big Shopping Days Sale: जाने ऑफर्स-Youth Express
Description
Flipkart Big Shopping Days Sale दौरान कई टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट सस्ते में उपलब्ध होंगे।  इसकी  शुरुआत 15 मई को होगी और यह 19 मई तक चलेगी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER