प्रकृति सुंदर और जादुई है, ये तो हम जानते ही हैं, लेकिन जब इसी सुंदरता में बारिश का नज़ारा देखने को मिल जाए तो मज़ा ही कुछ और हो जाता है। अपने घर में बैठ कर आराम से एक कप कॉफी या चाय के साथ खिड़की से बाहर बारिश के नज़ारे को देखना सबसे शांत और आरामदायक चीज़ हो सकती है। लेकिन बारिश बिना किसी स्नैक्स के अधूरी सी लगती है, जब तक मानसून में सबसे ज़्यादा पसंद किये जाने वाले स्नैक्स नहीं खाये जाते, तब तक बारिश का मज़ा आधा ही रह जाता है। मानसून स्नैक्स के साथ संगीत सबसे अच्छा संयोजन बन जाता है।
यहां मानसून में सबसे ज़्यादा पसंद किये जाने वाले स्नैक्स के बारे में बताया गया है
सुहाना मौसम का करें दिल खोलकर स्वागत,रहें स्वस्थ और ऐक्टिव
1. पकोड़े
सोचिये बारिश तेज़ हो रही है और आपके हाँथ में आपकी चाय / कॉफी का कप है और साथ सही साथ अगर आपको गर्म प्याज, आलू या मिर्ची पकोड़े के मिल जाए तो क्या बात होगी। क्युकी इसके अलावा बारिश की सेटिंग किसी और स्नैक्स के साथ इससे बेहतर नहीं हो सकती है।
2. मैगी
मानसून में कुछ मसाला मैगी या सिप्पा नूडल्स को कोई भी ना नहीं कह सकता है? अगर इसमें हम कुछ सब्जियां या कुछ अलग से अतिरिक्त मसाला दाल दें तो इस गीले मौसम में इससे मज़ेदार और क्या हो सकता है।
3. स्वीट कॉर्न
बरिश में भुट्टा सबसे अच्छा संयोजन है। हम सभी को कुछ मीठे मकई के दाने कुछ चटपटे मसालो के साथ बारिश में खाना बहुत पसंद होता है। ये स्वाद में तो अच्छा होता ही है और आपकी हेल्थ पे भी कोई बुरा असर नहीं डालता है।
हरी मिर्च -खाने में तीखी ज़रूर है लेकिन स्वास्थ सम्वर्धक होती है।
4. गाजर का हलवा
स्वादिष्ट दूध से भरे हुए गाजर के हलवे को सोच के ही मुंह में पानी आ जाता है, यह व्यंजन बनाने के लिए एक लंबी कठिन प्रक्रिया हो सकती है लेकिन इसका एक निवाला लेने के बाद साड़ी थकन मिनटों में गायब हो जाती है। यह स्वस्थ और स्वादिष्ट दोनों ही है। गाजर का हलवा गर्म मानसून के लिए सबसे अच्छा व्यंजन है।
5.समोसा
समोसा ! इसको कोई कैसे भूल सकता है, ये सैक्स मानसून में सबसे ज़्यादा पसंद किये जाने वाले स्नैक्स में से एक है। यह स्वादिष्ट स्नैक्स आलू व अन्य मसालों के साथ मैदे की पट्टी में भरा जाता है, फिर इसको डीप फ्राई क्र के खस्ता बना के चटनी के साथ परोसा जाता है।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर




