सुहाना मौसम का करें दिल खोलकर स्वागत,रहें स्वस्थ और ऐक्टिव 

सुहावना मौसम का करें दिल खोलकर स्वागत

 चिलचिलाती गर्मी के बाद बारिश का मौसम तन मन को शीतल कर देने वाला होता है। साहित्य हो या फिल्म,गीत हो या कविता हर जगह बारिश का विशेष महत्व माना गया है। लेकिन इस बात को भी स्वीकार करना होगा की ये मौसम भी सभी मौसमों की तरह कई तरह की समस्याओं को भी लाता है। लेकिन अगर हम कुछ बातों का ध्यान रखें तो बारिश का लुत्फ भी उठा सकते हैं और स्वस्थ व खुश भी रह सकते हैं-

  • कपड़े हों पतले और हल्के 

 बारिश में भीगना सभी को अच्छा लगता है,लेकिन जब बात कपड़ों की आती है तो समस्या शुरु होती है।  बारिश की सबसे बड़ी समस्या है कपड़ों का जल्दी ना सूखना। इसिलिये अगर आपके कपड़े पतले और हल्के रंग के होंगे तो सूखने में आसानी होगी। 

  • इन्हें रखें हमेशा साथ 

जब भी आप घर से बाहर निकलें,रेन कोट,छाता व रुमाल या टिश्यू पेपर आपके साथ ज़रूर होने चाहिये। हो सकता है आपके घर से निकलते वक्त बादल बिल्कुल साफ़ हों लेकिन काले बादलों को आने में वक्त नहीँ लगता। इस मौसम में इन्फेक्सन का ख़तरा बढ़ जाता है इसिलिये सैनीटाइज़र हमेशा आपके साथ होना चाहिये।

  • इन्हें कहें ना 

मौसम सुहावना हो और चाय- पकौड़े की याद ना आए,ऐसा हो ही नहीँ सकता। लेकिन अगर आप बाहर से मंगा रहे हैं तो स्थान और गुड़वत्ता का खास ख्याल रखें। टाइफोय्ड, इन्फेक्सन और फूड पाॅइजनिंग का खतरा इस मौसम में कई प्रकार के    बैक्टीरिया के सकृिय होने के कारण बढ़ जाते हैं।

  • पानी लें भरपूर 

गर्मी में गला जल्दी सूखता है इसिलिये पानी भी हम लेते रहते हैं। लेकिन इस मौसम में नमी अधिक होने से पानी ज़रूरत महसूस नहीँ होती। लेकिन किसी भी मौसम में शरीर को 5-6 ली. पानी की आवश्यकता होती ही है। हर 1 घंटे में 1-1 गिलास पानी ज़रूर पियें। इससे आप तरोताज़ा महसूस करेंगे और डीहाइड्रेशन भी नहीँ होगा।

  • रहें स्वस्थ और ऐक्टिव 

बारिश के कारण ज़मीन नम या दल्दल हो जाती है। अगर आप सुबह या शाम बाहर दौड़ने या व्यायाम करने जाते हैं तो आपको दिक़्क़त हो सकती है। लेकिन इसका यह मतलब नहीँ की आप लापरवाही करें। बेहतर होगा घर के ही एक भाग को व्यायाम के अनुकूल बना लीजिये। रोग प्रतिरोधक क्षमता की इस मौसम में अधिक ज़रूरत होती, और नियमित व्यायाम इसमें सहायक होते हैं। 

 

Manjula Tiwari

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER