प्रीति जिंटा का नाम तो आप सभी लोग जानते होंगे और उनकी आईपीएल में रूचि भी आप को जरूर पता होगी, क्योंकि प्रीति जिंटा इन दिनों किंग्स इलेवन पंजाब की कमान संभाले हुए हैं और कल उनकी टीम ने कल एक बेहतरीन जीत भी दर्ज की है। लेकिन इसी दौरान प्रीति जिंटा का एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो चलिए जानते हैं कि जिंटा का वीडियो क्यों वायरल हो रहा है और इस वीडियो के अंदर क्या है….?
तो इस खिलाड़ी के साथ प्रीति जिंटा कर रही थी भांगड़ा –
दरअसल प्रीति जिंटा का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक खिलाड़ी के साथ भांगड़ा करती हुई नजर आ रही है जी हां प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने जब कल बेहतरीन जीत दर्ज की तो प्रीति जिंटा खुशी से फूली नहीं समाई और वह मैदान पर कूद पड़ी और इस दौरान उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ियों को जीत पर बधाई भी थी और उसके साथ साथ पूरे मैच का रुख़ बदलकर किंग्स इलेवन पंजाब को 14 रनों से जीत दिलाने वाले खिलाड़ी और कल के मैच में मैन ऑफ द मैच का तमगा हासिल करने वाले बेहतरीन गेंदबाज सैम करन के साथ उन्होंने भांगड़ा भी किया।
🕺🕺🕺
Some bhangra moves there, courtesy @realpreityzinta & @CurranSM 😎😎 pic.twitter.com/VAeXq3I07o
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2019
यही नहीं भांगड़ा करने के लिए सबसे पहले अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो किंग्स इलेवन पंजाब और आरसीबी के बीच हुए कल के मैच में मैन ऑफ द मैच का तमगा लेने वाले खिलाड़ी सैम करन ने ही प्रीति जिंटा को इशारा किया जिसके बाद प्रीति जिंटा खुद को रोक ना सकीं और उन्होंने उस खिलाड़ी के साथ भांगड़ा करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते प्रीति जिंटा और का वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर छा गया और लोगों ने उसे हजारों की संख्या में शेयर भी किया है तो जीत की खुशी का जश्न प्रीति जिंटा ने भांगड़ा करके मनाया जिसकी वजह से सुर्खियों में बनी हुई है।
गौरतलब है कि इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से एक जबरदस्त मुकाबला खेला था जिसमें लसिथ मलिंगा की एक गेंद की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत का सामना ना करने की वजह हार का मुंह देखना पड़ा था क्योंकि लसिथ मलिंगा की गेंद नो बॉल थी और अंपायर के द्वारा बड़ी गलती के कारण किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों यह मैच जीत की भेंट चढ़ गया, इसके बाद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली अंपायर पर काफी भड़क गए और वह अंपायर को रूम में भी घुसकर चेतावनी देने भी पहुंच गए थे।