राजस्थान रॉयल्स पहली जीत : आईपीएल 2019 में इस टीम पर

राजस्थान रॉयल्स पहली जीत
राजस्थान रॉयल्स पहली जीत : राजस्थान ने आज बेहतरीन मैच खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मैच जीतकर आईपीएल 2019 के 12वें सीजन में पहली जीत दर्ज कर ली है। जी हां राजस्थान रॉयल्स ने आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मैदान पर पटखनी देते हुए पहली जीत दर्ज की है। आईपीएल 2019 के इस सीजन में अभी तक ना तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में एक भी मैच जीता था ना ही राजस्थान रॉयल्स ने लेकिन आज राजस्थान रॉयल्स को पहली जीत नसीब हो गई है।

राजस्थान रॉयल्स पहली जीत : विराट कोहली की नैया नहीं हो रही है पार

राजस्थान ने आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को कड़ी टक्कर देते हुए आईपीएल 2019 के सीजन का पहला मैच जीत के रूप में प्राप्त किया है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने 25 गेंदों में 23 रन बनाया।

उसके बाद पार्थिव पटेल ने शानदार 41 गेंदों में 67 रन बनाया लेकिन वह भी ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक सके उसके बाद आज आरसीबी के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी एबी डीविलियर्स भी ज्यादा नहीं चल सके और वह केवल 9 गेंदों में 13 रन ही बना कर पवेलियन लौट गए। मार्कस भी 28 गेंदों में 31 रन ही बना सके और आरसीबी 4 विकेट गंवाकर 20 ओवर में केवल 158 रनों का स्कोर ही बना सकी।

इसके बाद मैदान पर उतरी राजस्थान की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की जिसमें अजिंक्य रहाणे ने 20 गेंदों में 22 रन बनाया तो वहीं जोश बटलर ने 43 गेंदों में शानदार 59 रन बनाया उसके बाद स्टीव स्मिथ ने भी बेहतरीन पारी खेलते हुए 21 गेंदों में 38 रन बनाए। इसके बाद राहुल त्रिपाठी और बेन स्टोक्स की जोड़ी ने राजस्थान रॉयल्स को पहली जीत का मुंह दिखा दिया।
जी हां राहुल त्रिपाठी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 34 रन बनाया और इस दौरान उन्होंने तीन चौके और एक छक्का भी जड़ा बेन स्टोक्स ने अंत समय में 2 गेंदों में 1 रन बनाकर राहुल त्रिपाठी का साथ दिया। राजस्थान रॉयल्स को राहुल त्रिपाठी ने जीत का वह ताज पहना दिया है जिसे अब तक राजस्थान रॉयल्स नहीं छू सकी थी।
राजस्था की टीम ने रोमांचक मैच खेलते हुए 19.5 ओवर में जाकर जीत हासिल की जी हां राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 19.5 ओवर में 3 विकेट खोकर यह यह मैच 7 विकेट से जीत लिया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अभी वकड़ी मेहनत और बेहतरीन रणनीति बनाने की जरूरत है,  क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स की  आईपीएल 2019 के 12वें सीजन में यह लगातार चौथी हार है। हालांकि विराट कोहली अब जीत के लिए अगला कदम क्या उठाएंगे यह तो आने वाला मैच ही बताएगा।

Somendra Singh

Former Web Desk Journalist - Aaj ka Reporter

Former Web Desk Journalist - Samachar live

Former Video Editor - Prabhatam Advertising

Web Desk Journalist - Indiaalive

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER