आज आईपीएल 2019 के सीजन का अगला मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। अभी तक दोनों टीम ने आईपीएल 2019 के सीजन में कोई भी जीत हासिल नहीं की है, लेकिन विराट कोहली के नाम आज एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। जी हां विराट कोहली के नाम जो नया रिकॉर्ड दर्ज होगा दरअसल वह एक ऐसे क्लब में शामिल हो जाएंगे जिसमें अभी तक महेंद्र सिंह धोनी और कुछ अन्य महान खिलाड़ियों का नाम शामिल है, तो चलिए जानते हैं कि आज विराट कोहली के नाम कौन सा नया रिकॉर्ड दर्ज होगा……
आईपीएल के 100वें मैच में कप्तानी करेंगे विराट कोहली –
आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स बीच जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिलेगा क्योंकि न तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने और न ही राजस्थान रॉयल्स को अभी तक 2019 के इस आईपीएल में एक भी जीत नहीं नसीब हुई है।
जी हां विराट कोहली आज जब मैदान पर होंगे तो, “वह एक कप्तान के तौर पर आईपीएल के 100वें मैच में कप्तानी कर रहे होंगे” , और यही विराट कोहली के लिए एक ऐसा रिकॉर्ड होगा जिसकी वजह से वह उस लिस्ट में शामिल हो जाएंगे जिसमें क्रिकेट की दुनिया के कई बड़े नाम शामिल हैं। वहीं अगर आईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी की बात की जाए तो इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के कड़े आलोचक गौतम गंभीर के अलावा, कप्तानी की एबीसीडी , विराट कोहली को सिखाने वाले सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास है।
धोनी की कप्तानी की सफलता के बारे में सिर्फ इसी बात से आखिरी लगाया जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है लेकिन विराट कोहली के नाम यह रिकॉर्ड जरूर दर्ज हो जाएगा लेकिन आईपीएल की एक भी ट्रॉफी अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को विराट कोहली की कप्तानी में नहीं नसीब हुई है।
गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2019 के पहले मैच में ही रॉयल चैलेंज बेंगलुरु को बुरी तरीके से हरा दिया था उसके बाद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अभी तक एक भी जीत नहीं नसीब हुई है वहीं राजस्थान रॉयल्स ने भी आईपीएल 2019 के किसी भी मैच में एक भी जीत नहीं पाई है, वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक नो बॉल की वजह से पूरे मैच का खेल बिगड़ गया, नहीं तो कहा जा रहा था कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अभी तक एक जीत मिल चुकी होती, फिलहाल विराट कोहली आज आईपीएल 2019 में इक नई लिस्ट में शामिल होने जा रहे हैं।