भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जाने वाली अदाकारा मोनालिसा इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी एक से एक हॉट और सेक्सी फोटो पोस्ट कर अपने फैंस का भरपूर मनोरंजन करती रहती हैं। अभी हाल ही में अभिनेत्री मोनालिसा ने अपनी एक ऐसी फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की जिसके बाद से उनकी यह फोटो धीरे-धीरे पूरे सोशल मीडिया पर बवाल मचा रही है।
https://youtu.be/2vOP1G7WTh0
मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक फेमस चेहरा तो है ही साथ ही साथ वह हिंदी टीवी इंडस्ट्री के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में वह स्टार प्लस के पॉपुलर शो “नज़र” में डायन का किरदार निभा रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ मोना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। जिसकी वजह से उनकी फैन फॉलोइंग बाकी सारे कलाकारों से कई ज़्यादा है।
https://www.instagram.com/p/Bup1lLMgq64/
इस समय अभिनेत्री मोना की इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनको 1.7 मिलीयन लोग फ़ॉलो करते हैं। इसलिए वह अपने फैंस को लुभाने के लिए अपनी हॉट और सेक्सी फोटो अपलोड करती रहती हैं। इस बार उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया का पारा गर्म कर दिया है। सफेद रंग के कपड़ों में मोनालिसा बेहद अट्रैक्टिव और बोल्ड लग रही है। उनकी तस्वीर को देखकर फैंस लाइक का बटन दबाए बिना नहीं रह पा रहे। खूबसूरत अदाकार का जबरदस्त अंदाज सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। मोनालिसा के इस फोटो पर अबतक 60 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं। उनके इस फोटो पर कमेंट की भरमार आ गई है।
https://www.instagram.com/p/BvYVde_gSZS/
आपको बता दें कि, अंतरा बिस्वास को लोग मोनालिसा के नाम से अधिक जानते हैं। मोना नाम उनका फैन्स के बीच काफी लोकप्रिय है। मोनालिसा 125 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही वह हिंदी, बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी दिखाई दी हैं। मोना साल 2016 में भारतीय शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। अभी हाल ही में अभिनेत्री मोनालिसा स्टार प्लस के नए शो “दिव्य दृष्टि” में भी नजर आने वाली हैं।