स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme भारत में अपने नए क्वॉड रियर कैमरा सेटअप वाले स्मार्टफोन को लांच करेगा | इस नए फोन को Realme 5 Series के मॉडल के तौर पर उतारा जाएगा, इसमें एक अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मौजूद होगा| बता दे इससे 20 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा| वही फ्लिपकार्ट पर इसे लेकर एक माइक्रोसाइट बनाया गया है|
फ्लिपकार्ट पर बनाए गए माइक्रोसाइट में जानकारी दी गई है कि रियलमी 5 सीरीज फोन को भारत में 20 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा| | लॉन्चिंग का समय 12:30pm का दिया गया है| उम्मीद की जा रही है Realme 5 और Realme 5 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है|
फ्लिपकार्ट पर इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए एक वीडियो टीजर भी जारी किया गया है| जहां इस रियलमी फोन के बैक को देखा जा सकता है| हां वर्टिकल अरेंजमेंट में क्वॉड कैमरा सेटअप और बगल में एक LED फ्लैश मॉड्यूल देखा जा सकता है|
Mi 9 का नया वेरिएंट लांच, स्टोरेज जान के हो जाएंगे हैरान
Realme 5 Series में क्वॉड कैमरा सेटअप
Realme 5 Series की लॉन्चिंग की पुष्टि करने के साथ ही कैमरे को लेकर भी यहां जानकारी दी गई है| दी गई जानकारी के मुताबिक क्वॉड कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा-वाइड कैमरा, सुपर मैक्रो कैमरा और पोर्ट्रेट कैमरा मौजूद होगा| यहां प्राइमरी कैमरे में लार्ज अपर्चर और लार्ज पिक्सल साइज मिलेंगे| अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा में 119 डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू और सुपर मैक्रो लेंस में 4cm फोकल लेंथ का सपोर्ट मिलेगा| वहीं चौथा कैमरा पोर्ट्रेट के लिए खास होगा|
आपको बता दें Realme 5 Series के अलावा पिछले हफ्ते रियलमी ने भारत में अपने 64MP कैमरा फोन को भी टीज किया है| कंपनी ने जानकारी दी है कि इसे दिवाली से भारत में लॉन्च किया जाएगा और इसनें सैमसंग के ISOCELL Bright GW1 इमेज सेंसर का उपयोग किया जाएगा|


