विश्वकप 2019 जितने का सपना चूर चूर हो गया| टीम इंडिया मैच जीतते जीतते हर गयी, और इसी हार के साथ 125 करोड़ भारतवासियों का दिल टूट गया| WorldCup 2019 में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दो दिनों तक चले पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को आखिरकार 18 रनों से हार झेलनी पड़ी|
पहले दिन बारिश की वजह से खेल पूरा नहीं हो पाया था, जिसके बाद मैच को रीजर्व डे पर पूरा कराने का फैसला लिया गया था| आज जब New Zealand की टीम बल्लेबाज़ी करने आई तो उन्हें 23 गेंद खेलनी थी| उन्होंने इन बची हुई गेंदों पर 28 रन बना और भारत को 240 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन टीम इंडिया इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 49.3 ओवर में ही ऑल आउट हो गई|
भारत को लगा बड़ा झटका 5 रन में 3 विकेट गिरा?
WorldCup 2019 सेमीफाइनल में भारत की पारी ऐसी शुरू हुई मानो को बुरा सपना| सबसे पहला झटका उस इंसान से लगा जो की लगातार शतक बनाते आ रहे थे| महज 5 बॉल बार 1 रन बना कर रोहित शर्मा आउट हो गए| उनका विकेट मैट हेनरी ने लिया | इनके बाद कोहली आये और वो भी एक रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट हो गए| टीम के पांच रन ही पूरे हुए थे कि के एल राहुल भी एक रन पर अपना विकेट हेनरी के हाथों गवा बैठे|
मिडिल ऑडर में भी नहीं थमा सिलसिला
3 विकेट और 5 रन के बाद भी यह सिलसिला नहीं थमा| टीम इंडिया को मिडिल ऑडर में भी कुछ खास कामयाबी हासिल नहीं हुई| इसके बाद दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत के कंधों पर सारी ज़िम्मेदारी थी| लेकिन कार्तिक लगातार खाली गेंदे खेलने का दबाव झेल नहीं पाए और 25 गेंदों पर 5 रन बनाकर हेनरी को एक और विकेट दे दिए| पंत भी 56 गेंद खेलने के बाद 32 रन बनाकर सैंटनर का शिकार हो गए| 23वें ओवर की पांचवी गेंद पर जब पंत आउट हुए उस वक्त भारत का स्कोर 71 रन था|
धोनी और जडेजा ने जगाया आस की ज्योत?
अब यहाँ से मैच की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या और धोनी पर आ गयी| हालांकि मैच जीत से बहुत दूर था| दोनों बल्लेबाज़ों ने 96 गेंदों पर शतकीय साझेदारी की| इसके बाद धोनी और जडेजा की पारी आयी| जडेजा ने अपनी पारी में 4 छक्के और 4 चौके जड़े. लेकिन जीत की दहलीज़ पर ले जाकर वो भी बोल्ट की गेंद को बाउंड्री से बाहर पहुंचाने के चक्कर में आउट हो गए. जडेजा ने 59 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली|
अब यही से WorldCup 2019 जितने की सारी जिम्मेदारी आ जाती है माहि के ऊपर| दुनियाभर में भारतीय फैंस जीत कील दुआएं कर रहे थे. इस बीच धोनी ने भी मौके की नज़ाकत को समझते हुए 49वें ओवर की पहली गेंद पर फर्ग्यूसन को छक्का जड़ दिया| लेकिन इसी ओवर की तीसरी गेंद पर दो रन लेने की फिराक में धोनी रन आउट हो गए| महज़ कुछ इंच से वो पिच की लाइन से दूर रह गए| मार्टिन गुप्टिल की शानदार फील्डिंग से मैच का रुख बदला और धोनी के जाने के बाद टीम इंडिया की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई|
बस फिर क्या इसके बाद बुमरा भी गुमराह हो गए चहल भी कोई पहल नहीं कर पाए और WorldCup 2019 का सपना बस सपना ही रह गया |
स्पोर्ट्स से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ युथ एक्सप्रेस पर.


