जैसा की हम सब जानते हैं के राजस्थान अपनी संस्कृति, कढ़ी हुई रज़ाइयां और सुंदर विरासत वास्तुकला के लिए मशहूर है। आपको ये भी बताते चलें के राजस्थान अपनी खूबसूरत किलों के लिए दुनिया भर से आए पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। देश की कई इमारतों में से राजस्थान के किले दुनिया भर के लोगों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र हैं। उनमें से कई किले अच्छी तरह से बनाए हुए हैं और उनकी पूर्ववर्ती महिमा और सुंदरता को दर्शाते हैं।
यहाँ तीन किलो के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जो राजस्थान में आपको अवश्य देखने चाहिए।
आमेर किला, जयपुर राजस्थान
एक पहाड़ी के ऊपर स्थित, जयपुर के कई स्थानों से दिखाई देने वाला आमेर किला विशालकाय ईमारत है। इस किले को देखने के लिए आपको दिन भर का समय लगेगा। विभिन्न सुंदर प्रवेश द्वार से लेकर नीचे तक की छत और शहर के सुंदर दृश्य आपको आमेर किले में देखने को मिलेंगे। एक और चीज जो जयपुर की यात्रा के दौरान याद रखनी चाहिए वो है आमेर फोर्ट में लाइट एंड साउंड शो।
मेहरानगढ़ किला, जोधपुर राजस्थान
दर्पण और चमकीले रंगों से सजाए गए भव्य कमरों में हिंदू पौराणिक कथाओं के चित्रण से लेकर सुंदर चित्रों तक, मेहरानगढ़ किला आपको कला, इतिहास और वास्तुकला में शामिल होने पर काफी अचंभित कर देगा। अपना काफी समय निकाल कर इस खूबसूरत किले को देखने के लिए निकलें। और बाद में आप किले के अंदर कैफे में दोपहर के भोजन का आनंद प्राप्त कर सकते हैं। किले के अंदर जा कर चामुंडा मंदिर को ज़रूर देखें, यह वह जगह है जहां आपको जोधपुर की सभी नीली इमारतों का प्रतिष्ठित दृश्य मिलेगा, जिसे ब्लू सिटी के नाम से भी जाना जाता है।
चित्तौड़ किला, चित्तौड़गढ़ राजस्थान
राजस्थान के सबसे बड़े किलों में से एक चित्तोड़ किला भी है, जिसे कभी मेवाड़ की राजधानी भी कहा जाता था । इस किले की कहानी के तौर पे कई लोग किले की घेराबंदी और कब्जा करने की विभिन्न कहानियों के बारे में ज़रूर जानते होंगे। जो लोग किले का दौरा कर चुके हैं, वे इस बात से सहमत होंगे कि संरचना अभी भी अपने पूर्व गौरव को बनाए रखे है। किले के अंदर पद्मिनी पैलेस और मीरा मंदिर ऐसी चीज़ हैं जिसे देखकर आप अचंभित हो जाएंगे।
देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें अब केवल Youth express पर

