फराह खान ने किया खुलासा: ‘शुरू होने से पहले मेरा करियर खत्म होने वाला था’

फराह खान

फराह खान सुपर डांसर 3 के गुरु-शिष्य एपिसोड में एक विशेष अतिथि के रूप में पहुंची। कोरियोग्राफर से अब बन चुकी फिल्म निर्माता फराह खान ने कोरियोग्राफर के रूप में उनके करियर के बारे में भी कुछ बड़े खुलासे किए। फराह ने खुलासा किया कि जैकी श्रॉफ और सलमान खान सबसे मुश्किल सेलेब्स थे जिन्हें उन्हें डांस सिखाना होता था। अनुराग बसु ने उनसे पूछा उनके करियर के बारे में सबसे मुश्किल सेलेब्स का नाम पूछा तो उसपे फराह खान ने सबसे मजेदार कहानियों का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अपना करियर शुरू किया था, तब वह कभी ना कभी हाँ के लिए कोरियोग्राफ कर रही थी, जो 5-6 साल से बन रही थी। और वह हर साल एक बार ही शूटिंग के लिए जाती थी।

 

जानें क्यों ख़तम होने वाला था फराह खान का करियर

अनुराग के सवाल का जवाब देते हुए फराह ने कहा, “जैकी श्रॉफ को डांस सिखाना सबसे मुश्किल था। अपने शुरुआती दिनों के दौरान जब मैं यह फिल्म कर रही थी, तो मेरा करियर शुरू होने से पहले ही खत्म होने वाला था क्योंकि मुझे एक गाना मिला जिसमें मुझे जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और पूजा भट्ट को डांस सिखाना था। ”उन्होंने जैकी की नकल कर के खुलासा किया और श्रॉफ के अंदाज़ में कहा, “देख भिडू, या तो मैं लिप-सिंक कर सकता हू या फिर डांस स्टेप्स, दोनों एक साथ न होगा मुझसे”, जिस तरह फराह ने जैकी की नकल की उस को ऑडियंस सुन के अपनी हसी नहीं रोक पायी।

एक अन्य उदाहरण को साझा करते हुए फराह ने कहा, “सलमान खान के पहले स्क्रीन टेस्ट के दौरान, मुझे सलमान को डांस सिखाना था, मैं वास्तव में 4 घंटे बाद भाग गई और रोते हुए कहा कि कोई भी आपको डांस करना नहीं सिखा सकता, आपको कुछ नहीं पता बिल्कुल भी। फराह ने आगे बताते हुए कहा के मुझे तब झटका लगा जब मुझे पता चला कि निर्माताओं ने उन्हें फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में चुन लिया था और जब मैंने फिल्म देखी तो मुझे यह देखकर और भी ज्यादा धक्का लगा कि वह इसमें कितनी अच्छे थे। ”

एंटरटेनमेंट से जुडी और भी मज़ेदार और चटपटी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
फराह खान ने किया खुलासा: 'शुरू होने से पहले मेरा करियर खत्म होने वाला था'
Article Name
फराह खान ने किया खुलासा: 'शुरू होने से पहले मेरा करियर खत्म होने वाला था'
Description
फराह खान सुपर डांसर 3 के गुरु-शिष्य एपिसोड में एक विशेष अतिथि के रूप में पहुंची। कोरियोग्राफर से अब बन चुकी फिल्म निर्माता फराह खान ने कोरियोग्राफर के रूप में उनके करियर के बारे में भी कुछ बड़े खुलासे किए। फराह ने खुलासा किया कि जैकी श्रॉफ और सलमान खान सबसे मुश्किल सेलेब्स थे जिन्हें उन्हें डांस सिखाना होता था
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER