नीति मोहन का बड़ा बयान- शादी के बाद जीवन पर कही ये बात

नीति मोहन

परिवार और दोस्तों के बीच नीति मोहन ने हाल ही में एक भव्य समारोह में शादी की है। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुवे जिसे उनके फंस देखकर बहोत ज़ादा खुश हुए। गायिका नीति मोहन को पहली बार राइजिंग स्टार पर एक जज के रूप में भी देखा जाएगा। अपने शो के बारे में बोलते हुए गायिका नीति मोहन ने हमें विशेष रूप से बताया, “जब मुझे राइजिंग स्टार के लिए संपर्क किया गया तो मैं बहोत रोमांचित हो गयी थी , मैं बहोत खुश थी।

यह लाइव कॉन्सेप्ट के साथ पहला रियलिटी शो है जिसे घर पर बैठे लोग अपने पसंदीदा प्रतियोगी को देख सकते हैं और उसी समय वोट भी कर सकते हैं। मुझे लगता है कि यह संगीत की दुनिया में एक टेक्नोलॉजी की तरह काम करता है।

नीति मोहन ने शादी के बाद जीवन पर दिया बड़ा बयान

”हाल ही में शादी करने वाले गायिका नीति मोहन ने खुलासा किया कि शादी के बाद उनकी जीवन कैसे बदल गयी है। इस पर मुस्कुराते हुए वो मीडिया को बताती हैं के, “शादीशुदा होना मेरे लिए बहुत अच्छा है। यह तब और भी बेहतर हो जाता है जब आपका जीवन साथी और नया परिवार आपके पेशे का समर्थन करे। मुझे इसलिए शादीशुदा होना पसंद है।अपनी जीवन शैली को लेकर उन्होंने कहा के मेरी लाइफ में ऐसा कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है, मुझे मेरे घर वाले पूरा सपोर्ट करते हैं, मेरे हस्बैंड मेरा बहोत ख्याल रखते हैं। ”अपनी शादी के बाद से अपने पसंदीदा पल के बारे में बात करते हुए नीति मोहन कहती हैं,“ हमारी शादी हुए सिर्फ एक महीना ही हुआ है और अभी सब कुछ बहोत ताजा है, पर जैसा भी है ये बहोत खूबसूरत है। सभी यादें मेरे लिए बहुत कीमती हैं। ”

एंटरटेनमेंट से जुडी और भी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
नीति मोहन का बड़ा बयान- शादी के बाद जीवन पर कही ये बात
Article Name
नीति मोहन का बड़ा बयान- शादी के बाद जीवन पर कही ये बात
Description
अपने शो के बारे में बोलते हुए गायिका नीति मोहन ने हमें विशेष रूप से बताया, “जब मुझे राइजिंग स्टार के लिए संपर्क किया गया तो मैं बहोत रोमांचित हो गयी थी , मैं बहोत खुश थी
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER