वैसे तो गर्मी के मौसम में आपने बहुत से फलो का सेवन किया होगा। मगर आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे है जिसमे कई तरह के औषधीय गुण होते है। केवल इतना ही नहीं इसके साथ ही यह फल काफी मीठा भी होता है। तो यह बेमिसाल फल खाएं और अपनी सेहत खूब बनाएं। दरअसल हम यहाँ जिस फल की बात कर रहे है, उस फल का नाम रसभरी है। जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। इसलिए आज हम आपको इस फल के फायदों से रूबरू करवाना चाहते है।
यह बेमिसाल फल खाएं..
सबसे पहले तो जिन लोगो को डायबिटीज है, उनके लिए यह फल काफी फायदेमंद है। इस फल का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले दो कप पानी में एक रसभरी डाल दीजिये। उसके बाद उस पानी को इतना उबाले कि वह करीब एक कप रह जाएँ। इसके बाद इस पानी को छान कर सुबह खाली पेट इसका सेवन करे। बता दे कि इससे आपको डाइबिटीज में काफी लाभ होगा।
Want to improve your immunity power: These things will help you
इसके इलावा अगर आपकी हड्डियां कमजोर है या जोड़ो में दर्द है तो आपको हर रोज रसभरी का सेवन करना चाहिए। इससे हड्डियों से जुडी सभी परेशानियां खत्म हो जाती है। गौरतलब है कि रसभरी में एंटी आक्सीडेंट और विटामिन सी काफी भरपूर मात्रा में पाएं जाते है। जो हमारे इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में हमारी मदद करते है। इसके इलावा रसभरी में फाइबर भी काफी मात्रा में पाया जाता है। जिससे पाचन संबंधी समस्या जैसे कि कब्ज, एसिडिटी और जलन आदि से छुटकारा मिलता है।
बता दे कि रसभरी में केरोटीनाइड भी काफी उच्च मात्रा में पाएं जाते है। जो आँखों को स्वस्थ और चमकदार रखने में मदद करते है। यानि अगर आप इन बीमारियों से राहत पाना चाहते है तो यह बेमिसाल फल खाएं और खूब सेहत बनाएं।


