वायरल हुआ अभिनेत्री दिशा पटानी का यह वीडियो

दिशा पटानी

अभिनेत्री दिशा पटानी यूं तो अपने हॉट और सेक्सी लुक के लिए हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं लेकिन, इस बार अभिनेत्री दिशा पटानी का एक ऐसा लुक सामने आया है जिसके बाद उनके साथ उन्हें पहचानने से ही इनकार कर रहे हैं। दरअसल यह वीडियो उन के पहले ऑडिशन का है जिसमें उनका एक अलग ही लुक नजर आ रहा है।

अभिनेत्री दिशा पटानी इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाई जान यानी अभिनेता सलमान खान के साथ उनकी आने वाली फिल्म भारत के शूटिंग में अभी व्यस्त है। लेकिन अभिनेत्री दिशा पटानी के फिर से चर्चा में आने की वजह इस बार उनका एक सात साल पहले शूट किया गया वीडियो है जिसमें वह किसी ऐड के लिए ऑडिशन देते हुए नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शक उनके लोग का जमकर मजाक बना रहे हैं। कुछ लोगों ने तो उन्हें पहचानने से भी इंकार कर दिया कि यही अभिनेत्री दिशा पटानी है। दरअसल, यह वीडियो तब का है जब अभिनेत्री दिशा  19 साल की थी और इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश में जुटी थीं। इस वीडियो में अभिनेत्री दिशा सफेद टॉप नेले रंग की डेनिम शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने चेहरे पर बहुत ही कम मेकअप किया हुआ है शायद, इसी वजह से उनके फैंस उन्हें पहचानने से इंकार कर रहे हैं।

आपको बता दें कि, अभिनेत्री दिशा पटानी ने अपने करियर की शुरुआत उनकी पहली फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से की थी। इस फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में थे। उसके बाद उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म बागी में काम किया। वहीं बेफिक्र फिल्म के दो गानों में वह दिखाई पड़ीं।

 

बॉलीवुड हस्तियों के जीवन से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

Summary
वायरल हुआ अभिनेत्री दिशा पटानी का यह वीडियो - Youth Express
Article Name
वायरल हुआ अभिनेत्री दिशा पटानी का यह वीडियो - Youth Express
Description
अभिनेत्री दिशा पटानी यूं तो अपने हॉट और सेक्सी लुक के लिए हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं लेकिन, इस बार अभिनेत्री दिशा पटानी का एक ऐसा लुक सामने आया है.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER