अदाकारा हिना खान अब कोमोलिका के किरदार में नहीं आएंगी नजर

कोमोलिका

स्टार प्लस का सबसे चर्चित सीरियल “कसौटी जिंदगी की 2” में कोमोलिका का किरदार निभा रहीं अदाकारा हिना खान अब इस के किरदार से विदा ले रही हैं और मार्च के बाद वह अपने दर्शकों का मन नहीं निभा पाएंगी। वैसे तो अदाकारा हिना खान कोमोलिका के किरदार में इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं और आए दिन वह ट्विटर पर कमालिका को लेकर ट्रेंड करती रहती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, अदाकारा हिना खान अपने बिजी शड्यूल को लेकर अब स्टार प्लस के शो कसौटी ज़िंदगी की 2 में नजर नहीं आएंगी और उनकी जगह अब कलर्स के सीरियल इश्क में मर जावा की लीड रोल में नजर आईं अदाकारा अलीशा पंवार दिखाई देंगी। अदाकारा अलीशा पंवार ने अपने इस शो से लोगों के दिलों में खूब राज किया और उनके अदाकारी की लोगों ने प्रशंसा भी की। वहीं, दूसरी ओर अदाकारा हिना खान ने बॉम्बे टाइम्स को एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि “जब भी मेरी जरूरत होगी शो में तो मैं वापस आ जाउंगी। पिछले सीज़न में भी, ट्रैक बदतला है और कोमोलिका ब्रेक लेती है और बाद ने वापस। आ जाती है। लेकिन अब, में मार्च के बाद इस शो में नहीं नज़र आऊंगी। ”

आपको बता दें कि, कलर्स चैनल में आ रहे सीरियल इश्क में मर जावा में अदाकारा अलीशा पंवार मुख्य भूमिका निभा रही हैं वहीं, उनका साथ दे रहे कलाकार अर्जुन बिजलानी और अदाकारा निया शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं। अदाकारा अलीशा पंवार का बैकग्राउंड बड़ा ही सरल है क्योंकि उनके पिता दिनेश पंवार वकील हैं और उनकी मां अनीता पवार शिक्षिका है।

 

बॉलीवुड हस्तियों के जीवन से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

Summary
अदाकारा हिना खान अब कोमोलिका के किरदार में नहीं आएंगी नजर - Youth Express
Article Name
अदाकारा हिना खान अब कोमोलिका के किरदार में नहीं आएंगी नजर - Youth Express
Description
"कसौटी जिंदगी की 2" में कोमोलिका का किरदार निभा रहीं अदाकारा हिना खान अब किरदार से विदा ले रही हैं और मार्च के बाद वह अपने दर्शकों का मन नहीं निभा पाएंगी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER