दोस्तों आज हम बात करने जा रहे है बॉलीवुड सेल्फ मेड एक्ट्रेस ‘कंगना रनौत’ के बारे में। अपनी मेहनत के बलबूते पर कंगना ने बॉलीवुड में जो मुकाम बनाया है, वो शायद अच्छे-अच्छे स्टार किड भी नहीं बना पातें।दोस्तों, अब ये बात तो किसी से छुपी नहीं है की कंगना कितनी बेबाक है, वो किसी भी गलत चीज़ के खलाफ आवाज़ उठाने में ज़रा भी नहीं हिचकिचाती है।
पिछले कुछ महीनों में कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल ने बॉलीवुड के कई फेमस सेलेब्स पर अलग-अलग कारणो से आरोप लगाए थे। इसके अलावा कंगना रनौत के निशाने पर जो चढ़ी वो थी, ‘आलिया भट्ट’। कंगना रनौत ने आरोप लगाया कि आलिया भट्ट ने उनकी फिल्म मणिकर्णिका के लिए उन्हें सपोर्ट नहीं किया, साथ ही कंगना ने ये भी कहा कि इंडस्ट्री के लोगो ने उनके खिलाफ गैंग बनाया और उन्हें गाली दी।
सुपरस्टार ‘रजनीकांत’ की आने वाली फिल्म की तस्वीरें हुई लीक
कंगना आखिरी बार ‘मणिकर्णिका’ फिल्म में नजर आईं थी, वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के टाइटल ‘मेंटल है क्या’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में उनका साथ दे रहे है ‘ राजकुमार राव’। राजकुमार, ने इससे पहले फिल्म ‘क्वीन’ में कंगना के साथ काम किया था।
कंगना रनौत ने स्टार किड पर ये आरोप भी लगाया कि जब सेक्स के बारे में बात करनी होती है तो हर कोई बोलता है लेकिन किसी भी पॉलिटिकल इश्यू पर कोई नहीं बोलता। कंगना रनौत ने सिर्फ आलिया भट्ट पर ही नहीं बल्कि पूरे भट्ट परिवार पर सोशल मीडिया पर निशाना साधा। जब इन सबके बारे में हाल ही में मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान आलिया भट्ट से पूछा गया तो उन्होने कहा कि वो इन सब चीजों में नहीं पड़ना चाहती।
फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में इस हीरोइन के साथ रोमांस करेंगे ‘अक्षय कुमार’, नौ साल बाद बनी जोड़ी
आलिया भट्ट ने कहा कि वो हमेशा बस खुद को बैटर बनाना चाहती हैं। आलिया ने ये भी कहा कि कौन क्या कह रहा है वो उन बातों पर ध्यान नहीं देना चाहती हैं। इवेंट के दौरान मौजूद पत्रकारों से बात करते हुए आलिया भट्ट ने कहा कि अगर मैं ऐसी हूं, तो मेरा परिवार मुझसे 10 गुणा ज्यादा मेच्योर और स्ट्रांग है।



