बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग यानी सलमान खान मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं फिल्म भारत के निर्देशक अली अब्बास जफर में सलमान खान से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है जिसको जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।
निर्देशक अली अब्बास जफर अभिनेता सलमान खान के साथ यह तीसरी फिल्म भारत कर रहे हैं। इससे पहले भी अली अब्बास जफर सलमान खान के साथ 2 फिल्म और कर चुके हैं सुल्तान और टाइगर जिंदा है। यह दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट साबित हुई थी। और इसी के चलते हैं अली ने अपने सुपरहिट देने का हैट्रिक बनाने का फैसला किया है। ऐसा माना जा रहा है कि अली अब्बास और अभिनेता सलमान खान की यह तीसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी और यह बहुत सारे रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है जिसके बाद यह अली अब्बास जफर की सुपरहिट लगातार हैट्रिक फिल्म में शामिल हो जाएगी। इन दिनों निर्देशक अली भारत फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं और इसी के चलते अब्बास ने सलमान खान से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है और उन्होंने बताया है कि “सलमान खान के साथ यह उनकी तीसरी फिल्म है, सुपरस्टार के साथ काम करने के बारे में एक अच्छी बात और एक बुरी बात भी है।
अच्छी बात यह है कि सलमान खान जब फिल्म सेट पर मौजूद होते हैं तो वह हर सीन को बड़ी गंभीरता और संजिदगी से करते हैं और उनके साथ काम करने में खुशी महसूस होती है। वहीं उनके साथ काम करने की बुरी बात यह है कि वह समय के पाबंद नहीं हैं और अक्सर उनका इंतजार करना पड़ता है। उनके साथ काम करने में बस यही बुराई है कि आपको उनका इंतजार करना पड़ता है। लेकिन, मुझे इस बात की कोई परवाह नहीं है। जो स्टारडम के साथ आता है। शूटिंग के दौरान, मैं शाम को उनके पास जाऊंगा और वह आत्मविश्वास से कहेगा, सर, मैं आपसे पहले वहां पहुंचूंगा।”
आपको बता दें कि निर्देशक अली अब्बास जफर की इस फ़िल्म भारत में सलमान खान के साथ साथ कटरीना कैफ, दिशा पटानी, तब्बू, नोरा फतेही, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ नजर आएंगे।