जब फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए ये ‘सुपरस्टार्स’

जब फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए ये 'सुपरस्टार्स'

वो फिल्म के पर्दे पर सैंकड़ों गुंडों से एक साथ लड़ते हैं। हमें लगता है वो हर दर्द को झेल जाएंगे। उनकी जिंदगी में ऐशो-आराम भी होते है। हमें लगता है कि वह सुपरस्टार है, लेकिन दोस्तों, वो भी हमारी तरह एक आम इंसान हैं। उनको भी चोट लगती है और उनको भी दर्द होता है। लेकिन जो चीज उन्हें खास बनाती है। वह है, उनका अपने काम के प्रति प्यार।दोस्तों, आज हम ऐसे ही कुछ घटनाओं का जिक्र करने जा रहे हैं। जिस में शूटिंग के समय या सेट पर स्टार घायल हो गए थे। लेकिन जुनून सोने नहीं देता, थमने नहीं देता।

फिल्म ‘सरदार उधम सिंह’ से ‘विक्की कौशल’ का फर्स्ट लुक जारी

इस लिस्ट में अगर सबसे पहला नाम किसी का आना चाहिए तो वह इंडस्ट्री के बादशाह ‘शाहरुख खान’ का है। वो ना सिर्फ इंडस्ट्री के बादशाह है बल्कि यूँ कह लीजिए कि वो चोटों के भी बादशाह है। 2007 में आयीं फिल्म ‘दुल्हा मिल गया’ की शूटिंग के दौरान, उन्होंने अपना कंधा जख्मी कर लिया था। इसके बाद फिल्म ‘माई नेम इज खान’ के सेट पर उनको दोबारा, उसी कंधे पर चोट लग गई। लेकिन शाहरुख खान ने अपने बिजी शेड्यूल के चलते उसे इग्नोर कर दिया। इसके बाद साल 2013 में आई रोहित शेट्टी की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान का वही कन्धा एक बार फिर से घायल हो गया लेकिन इस बार उन्हें ऑपरेशन कराना पड़ा।

अभिनेत्री सोनम कपूर का दिखा हॉट और सेक्सी अंदाज़

‘फोर्स 2’ की शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम को घुटने में चोट लग गई थी। जिसके लिए उन्हें घुटनों का ऑपरेशन कराना पड़ा। अपने काम के प्रति जुनूनी जॉन ने ऑपरेशन के बाद शूटिंग के लिए कहा तो प्रोड्यूसर विपुल शाह ने उन्हें आराम करने की सलाह दी।

‘कनिका कपूर’ की इन सेक्सी तस्वीरो ने उड़ाई उनके फैंस की नींद

बड़े पर्दे पर गुंडों की पिटाई करते हुए नजर आते ऋतिक रोशन भी एक बार, ‘मोहनजोदड़ो’ फिल्म की शूटिंग के वक्त घायल हो गए थे। जिसके चलते उन्हें कई दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा। इसके अलावा ‘बैंग बैंग’ फिल्म की शूटिंग के समय ऋतिक को सिर पर चोट लगी थी। जिसके बाद वो सिर दर्द से बचने के लिए पेन किलर लेते रहे और बाद में यह एक गंभीर समस्या बन गया। जिसके चलते बाद में उन्हें ब्रेन सर्जरी करवानी पड़ी।

कभी बॉलीवुड में स्टंट मैन के नाम से जाने जाने वाले अक्षय कुमार ‘राउडी राठौर’ फिल्म की शूटिंग के वक्त खुद को चोटिल कर बैठे थे। प्री-क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग में उनके कंधे पर चोट आई थी लेकिन काम के प्रति जुनूनी अक्षय ने शूटिंग चालू रखी।

Summary
जब फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए ये 'सुपरस्टार्स'
Article Name
जब फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए ये 'सुपरस्टार्स'
Description
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम इंडस्ट्री के बादशाह 'शाहरुख खान' का है। वो ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह है बल्कि यूँ कह लीजिए कि वो चोटों के भी बादशाह है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Parth Baghel

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER