धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का नया गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का नाम है “जट्ट लुधियाने दा”। इस गाने में अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे और अभिनेत्री तारा सुतारिया नजर आ रही हैं।
निर्देशक पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का नया गाना जट्ट लुधियाने दा रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में सभी कलाकार यानी अभिनेता टाइगर श्रॉफ अभिनेत्री अनन्या पांडे और अभिनेत्री तारा सुतारिया जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही है। इस गाने में तारा सुतारिया जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है और वहां अपने डांस से अपने सभी फैंस का दिल लुभाती हुई नजर आ रही हैं। तारा सुतिया रहा इस गाने में अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही है और दोनों की जोड़ी भी इस गाने जट्ट लुधियाने दा बेहद कमाल लग रही हो दोस्तों को इन दोनों की जोड़ी पसंद भी आ रही है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री साफ साफ दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी तरफ अनन्या पांडे भी काफी कूल और सेक्सी अंदाज में इस गाने में नजर आ रही हैं। इस गाने में अनन्या की एंट्री बेहद शानदार तरीके से की गई है जिसमें वह कार से उतरती हुई नजर आ रही है। जट्ट लुधियाने दा में अनन्या पांडे भी जब करती हुई नजर आ रही हैं और उनके डांस को देखकर लाखों दिलों की धड़कन भी बढ़ रही है।
आपको बता दें कि जट्ट लुधियाने दा गाने को गायक विशाल ददलानी और गायिका पायल देव ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। वहीं गाने के लीरिक्स अनविदा दत्त ने लिखे हैं। टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, 10 मई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लिए तैयार है।