आजकल अनियमित दिनचर्या और खानपान से अधिकतर लोग मोटापे के शिकार हैं। हम अपना मोटापा तो कम करना चाहते हैं लेकिन उसके लिए न वर्क आउट कर पाते हैं न खाने पानी की आदत में सुधार करते हैं। यहां हम आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनसे आप मोटापा कंट्रोल कर सकते हैं।
हमारी कई परेशानियों का समाधान हमारे घर में ही मौजूद होता है। मोटापे से छुटकारे के तरीके भी रसोई में ही मौजूद हैं। मोटापा कम करने के लिए नींबू एक कारगर घरेलू दवा है। नींबू में मौजूद तत्व पेक्टीन मोटापा घटाने में मदद करता है। सुबह उठकर रोज नींबू पानी में शहद डालकर पीने से आप मोटापा काबू कर सकते हैं। नींबू को अपने खाने में भी शामिल कीजिए। खाने में अरहर दाल का ज्यादा इस्तेमाल कीजिए। अरहर दाल में प्रोटीन तो भरपूर होता है लेकिन कैलोरी बहुत कम होती है। इससे आपका वजन नियंत्रित रहता है। इसके अलावा हल्दी मसाले के साथ बेहद उपयोगी औषधि भी है। हल्दी शरीर से चर्बी कम करती है और मटापा नहीं बढ़ने देती। इसलिए उचित मात्रा में हल्दी का उपयोग जरूर करें। आयुर्वेद के अनुसार शहद भी कई गुणों से भरपूर है। अदरक के रस में साथ थोड़ा सा शहद मिलाकर हर रोज एक चम्मच पीने से मोटापा काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके अलावा अपनी दिनचर्या में सुधार करने की कोशिश कीजिए। रात को वक्त पर सोने के बाद सुबह जल्दी उठें। सही वक्त पर ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर करना भी बहुत जरुरी है।
